0

यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश

By Dec 10, 2025

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को बदायूं जिले में अधिकारियों के साथ विकास व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को गंभीरतापूर्वक और निष्ठा से कार्य करने के लिए कहा, ताकि वर्ष 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बन सके और उत्तर प्रदेश भी विकसित राज्य बने।

बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री ने गो आश्रय स्थलों की स्थिति की जानकारी ली और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को सख्त निर्देश दिए कि गोशालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी निराश्रित गोवंश सड़कों पर न दिखे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिस विभाग की शिकायत प्राप्त हो, उसकी जांच के आदेश उसी अधिकारी को न दिए जाएं। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस व थाना समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायतों का गंभीरतापूर्वक और समयबद्ध निस्तारण करने पर जोर दिया।

मौर्य ने कहा कि चकमार्ग पर अवैध कब्जे और सरकारी जमीनों पर कब्जे की शिकायतें लखनऊ तक आती हैं, इसलिए अधिकारी इन शिकायतों को गंभीरता से लें। उन्होंने विशेष अभियान चलाकर अवैध कब्जों को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने अमृत सरोवरों को जगमग करने और हर घर नल से जल योजना की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने धान खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण करने और किसानों को खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश दिए।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

हॉर्न का शोर नहीं, अब स्टीकर बनेगा श्रवण बाधितों का ‘सेफ्टी सुपरहीरो’!

अब हॉर्न की आवाज की जगह एक विशेष स्टीकर श्रवण बाधित लोगों के लिए 'सेफ्टी सुपरहीरो' बनेगा। यह स्टीकर उन्हें सड़क पर सुरक्षित रहने में मदद करेगा और सड़क हादसों को कम करने में सहायक...
By Dec 10, 2025

साझा करें