0

उन्नाव में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

By Dec 10, 2025

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो दोस्तों की जान चली गई। बीघापुर-पाली संपर्क मार्ग पर पाली गांव के पास घुमावदार मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक रंजीत और पीछे बैठे दोस्त जग्गा की मौत हो गई।

हादसे की जानकारी पर पहुंचे स्वजन शव देख बेहाल हो गए। हेलमेट न लगा होने व सिर में गंभीर चोट आने पर डॉक्टर ने मौत की बात कही है। बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कस्बा बीघापुर के आजाद नगर निवासी 28 वर्षीय रंजीत अपने पिता कमलेश के साथ खेती में हाथ बंटाने के साथ मजदूरी कर परिवार का गुजारा चलाता था। पूरे दिन उसने पिता के साथ खेत पर रहकर काम किया।

पिता के अनुसार शाम सवा छह बजे टमाटर लेने की बात कहकर बाइक से घर से निकला। रात 8:30 बजे उसकी बाइक पाली गांव के घुमावदार मोड़ पर पेड़ से टकराने की जानकारी मिली। पुलिस ने फोन कर 100 शैय्या अस्पताल पहुंचने की बात कही। अस्पताल पहुंचा तो पता चला कि बेटे के साथ बाइक में उसका दोस्त 30 वर्षीय जग्गा निवासी ककराहिनखेड़ा बीघापुर भी बैठा था।

बेटे रंजीत के साथ उसके दोस्त जग्गा की भी हादसे में मौत हो गई। जग्गा के स्वजन को भी पुलिस ने सूचना दी है। रंजीत दो भाइयों में बड़ा था। दो साल का एक बेटा भी है। उसकी मौत पर पत्नी सुनीता समेत स्वजन बेहाल हैं। एसओ राजपाल ने बताया कि बाइक की रफ्तार अधिक होने से मोड़ पर रंजीत के नियंत्रण खोने व बाइक पेड़ से टकराने की आशंका है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

उन्नाव में दिल दहला देने वाली घटना: खेलते समय नाली में गिरी 3 साल की बच्ची, दम घुटने से मौत

उन्नाव जिले के बेहटामुजावर क्षेत्र के गौरिया कला गांव में शनिवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। सुनील की तीन वर्षीय बेटी संध्या घर के बाहर खेल रही थी। उसकी मां प्रिया और दादी सावित्री...
By Dec 10, 2025

कानपुर-लखनऊ हाईवे पर बड़ा बदलाव: भारी वाहनों के लिए एक महीने तक रूट डायवर्जन, जानिए नया रास्ता

कानपुर-लखनऊ हाईवे का सफर आज से एक माह तक वाहन सवारों के लिए कठिनाइयों से भरा रहेगा। कानपुर की ओर से आने वाले किसी भी भारी वाहन को सीधे लखनऊ नहीं जाने दिया जाएगा। रामादेवी...
By Dec 10, 2025

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला, धू-धूकर जली; सवारों ने कूदकर बचाई जान

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर गुरुवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के जाजमऊ चौकी के पास कल्लूपुरवा में लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही एक कार में अचानक आग...
By Dec 10, 2025

साझा करें