रणथंभौर में रेहान वाड्रा और अवीवा बेग की सगाई की अटकलें, गांधी परिवार का जमावड़ा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा अपने परिवार के साथ राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क पहुंचे हैं। यह यात्रा निजी बताई जा रही है, जिसमें वे न्यू ईयर 2026 का जश्न मनाएंगे। परिवार चार दिनों तक रणथंभौर के एक लग्जरी रिसॉर्ट में ठहरेगा और रणथंभौर टाइगर रिजर्व का दौरा भी कर सकता है।
इस यात्रा को लेकर अटकलें तेज हैं कि प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा अपनी लंबे समय की गर्लफ्रेंड अवीवा बेग के साथ सगाई कर सकते हैं। रेहान वाड्रा पहले ही रणथंभौर पहुंच चुके हैं। अवीवा दिल्ली स्थित परिवार से हैं और दोनों करीब सात वर्षों से रिलेशनशिप में हैं।
रणथंभौर गांधी परिवार के लिए एक पसंदीदा स्थल रहा है, जहां वे अक्सर निजी यात्राओं पर आते रहे हैं। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं गर्म हैं। हालांकि, अभी तक गांधी-वाड्रा परिवार या कांग्रेस की ओर से सगाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
