0

रोहतक में बेटे से मारपीट, शिकायत करने पर मां-बहन को भी पीटा, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर धमकाया

By Dec 10, 2025

थाना जसराना के एक गांव में रहने वाले युवक ने पहले तो रोहतक में अपने साथ काम करने वाले साथी के साथ मारपीट की तथा इसके बाद में गांव आ गया। जब फोन से बेटे के साथ मारपीट की जानकारी मां को मिली तो युवक ने उनके एवं उनकी बेटियों के साथ मारपीट की।

नगला केकन थाना जसराना निवासी चंद्रमुखी का उसका बेटा लाला गांव के लड़के दुर्वेश के साथ रोहतक में काम करता था। बताया जाता है कि बीते दिनों दुर्वेश ने उनके बेटे लाला के साथ मारपीट की तथा वहां से भाग आया। बेटे ने अपने साथ होने वाली मारपीट की जानकारी फोन से मां को दी तो चंद्रमुखी ने दुर्वेश से इसकी शिकायत की।

आरोप है कि दुर्वेश ने अपनी गलती मानने के बजाए चंद्रमुखी एवं उसकी बेटी लक्ष्मी के साथ मारपीट करते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। गांव के लोगों के एकत्रित होने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें