0

पूर्वी चंपारण में पिस्तौल का भय दिखाकर व्यवसायी से लूटे छह लाख रुपये, Bihar crime news

By Dec 30, 2025

पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में कायस्थ टोली चौक के समीप कुमार ट्रेडर्स नामक किराना दुकान से देर शाम यह घटना हुई। दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने दुकान में घुसकर दुकानदार को पिस्तौल दिखाकर गल्ले से करीब छह लाख रुपये लूट लिए।

इस दौरान बदमाशों ने दुकान के एक कर्मी पर पिस्तौल के बट से हमला कर उसे घायल भी कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाश काला और ब्लू रंग की अपाची बाइक से आए थे। घटना को अंजाम देने के बाद वे दुकान के बगल से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही केसरिया और कल्याणपुर थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। कल्याणपुर थानाध्यक्ष विनीत कुमार ने बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि बदमाशों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जा सके। इस लूट की घटना से स्थानीय व्यापारियों में भय का माहौल है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें