‘हमारी शादी होने के पहले से…’, अभिषेक बच्चन ने Aishwarya Rai से तलाक के रूमर्स पर पहली बार की खुलकर बात
पिछले एक साल से बॉलीवुड कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार अफवाहें उड़ रही हैं। इन अफवाहों को तब और हवा मिली जब अभिषेक ने एक डिवोर्स पोस्ट को लाइक किया और ऐश्वर्या को कई इवेंट्स में बच्चन परिवार से अलग देखा गया। इन घटनाओं के बाद, सोशल मीडिया यूजर्स ने यह मान लिया कि कपल के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।
इन लगातार उड़ रही अफवाहों पर अब अभिषेक बच्चन ने चुप्पी तोड़ी है। एक साक्षात्कार में उन्होंने इन खबरों को पूरी तरह से गलत और बकवास बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें इन अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है क्योंकि उन्हें पता है कि उनके रिश्ते की सच्चाई क्या है।
अभिषेक ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि लोग उनकी शादी से पहले से ही उनके रिश्ते के बारे में अनुमान लगाते रहे हैं। उन्होंने कहा, “पहले उन लोगों ने अनुमान लगाया कि हम कब शादी करेंगे। जब शादी हो गई, तो तलाक कब होगा पर बातें होने लगी।” उन्होंने चेतावनी दी कि वह और ऐश्वर्या अपने परिवार में खुश हैं, और कोई भी गलत बकवास बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा, “अगर आपको मेरे परिवार की बात करनी है, तो आपको मुझसे निपटना होगा, क्योंकि फिर आप सीमाओं के बाहर जा रहे हैं।”
‘धुरंधर’ में कम रोल से नाराज़ फैंस के लिए खुशखबरी, माधवन ने माधवन ने बताया ‘पार्ट 2’ में क्या होगा खास!
‘धुरंधर’ पर ऋतिक रोशन के दो पोस्ट, क्या राजनीति पर बदल गया रुख?
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को लेकर दीपिका पादुकोण पर उठे सवाल, क्या सच में नहीं किया था प्रमोशन?
धुरंधर का वो सीन जिस पर कोई बात नहीं कर रहा: रणवीर सिंह के किरदार पर हुए यौन हमले का प्रयास
