0

भक्तिमय माहौल में शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा, 101 कलशों के साथ निकली भव्य यात्रा

By Dec 15, 2025

श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा से वातावरण भक्तिमय हो गया। पालीवाल पार्क स्थित श्री गीता ज्ञान मंडल से प्रारंभ हुई श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व 101 कलशों के साथ पीतांबर परिधान पहने महिलाओं ने उत्साह व उमंग के साथ कलश यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा जिस मार्ग से निकली, वहां देखने व स्वागत करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं सिर पर कलश लिए मंगल गीत गाती हुई चल रहीं थीं। नाचते-गाते भक्तों संग कलश यात्रा कथा स्थल पर पहुंची। बग्घी पर विराजमान व्यास पीठासीन आचार्य प्रेमप्रकाश महाराज आशीर्वाद देते चल रहे थे। कथा के प्रथम दिन कथावाचक प्रेम प्रकाश महाराज के मुखारबिंद से कथा स्थल पर भागवत महात्म्य कथा और कुंती चरित्र के वर्णन से वातावरण भक्ति मे सराबोर हो गया।

श्रीमद् भागवत कथा का संक्षेप में श्रोताओं को सार बताते हुए कहा कि भक्ति, ज्ञान और वैराग्य- तीनों एक-दूसरे के पूरक हैं। जहां सच्ची भक्ति होती है, वहां ज्ञान स्वतः प्रकट होता है और वैराग्य जीवन को संतुलित बनाता है। भागवत का श्रवण करने वाला कोई भी दुखी नहीं होता है। अच्छे और बुरे कर्मों का फल भुगतना ही पड़ता है। कथा के यजमान गौरव गर्ग और शिवानी गर्ग हैं। इस अवसर पर राहुल गर्ग, अमित अग्रवाल, सोनाली गर्ग, हिना जैन, लक्ष्मी देवी, उषा अग्रवाल, मधु जैन, विनीता अग्रवाल, सोफी जैन, पूजा, श्वेता, ज्योति, शमी, रेखा, विम्मी आदि मौजूद रहीं।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

डीआईजी ने थाने के निरीक्षण में महिला कांस्टेबल को किया सम्मानित, इस काम के लिए मिला नकद पुरस्कार

जनपद में पुलिस थाने और पुलिस लाइन के वार्षिक निरीक्षण के लिए डीआईजी अलीगढ़ रेंज प्रभाकर चौधरी सोमवार को थाना ढोलना पहुंचे। घने कोहरे के बीच शाम को शुरू हुए निरीक्षण में डीआईजी ने पुलिस...
By Dec 15, 2025

डीआईजी ने थाने के निरीक्षण में महिला कांस्टेबल को दिया नकद पुरस्कार, IGRS में बेहतर काम से हुए प्रभावित

जनपद में पुलिस थाने और पुलिस लाइन के वार्षिक निरीक्षण पर पहुंचे डीआईजी अलीगढ़ रेंज ने अपने निरीक्षण की शुरूआत सोमवार को थाना ढोलना से की। घने कोहरे के बीच शाम को थाने पहुंचे डीआईजी...
By Dec 15, 2025

उर्वरक स्टॉक में बड़ी गड़बड़ी! दो दुकानदारों को नोटिस जारी, जानिए क्या है मामला

सोरों क्षेत्र में स्थित उर्वरक विक्रेताओं की दुकान व गोदाम का सोमवार को जिला कृषि अधिकारी डा. अवधेश मिश्र ने औचक निरीक्षण किया। सलेमपुर बीबी में स्थित एक दुकानदार का स्टॉक में अंतर मिला है।...
By Dec 15, 2025

उर्वरक विक्रेताओं पर बड़ी कार्रवाई: स्टॉक में गड़बड़ी मिलने पर दो दुकानदारों को नोटिस जारी

सोरों क्षेत्र में स्थित उर्वरक विक्रेताओं की दुकान व गोदाम का सोमवार को जिला कृषि अधिकारी डा. अवधेश मिश्र ने औचक निरीक्षण किया। सलेमपुर बीबी में स्थित एक दुकानदार के स्टॉक में अंतर मिला है।...
By Dec 15, 2025

अरवल के ग्रामीणों के लिए खुशखबरी! 13 पंचायत भवनों में खुले डाकघर, अब गांव में ही मिलेंगी सारी बैंकिंग सेवाएं

अरवल जिले के 13 पंचायत भवनों में डाकघर खुलने से ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं सुलभ हो गई हैं। अब ग्रामीणों को बैंकिंग कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। जिले के 13 पंचायत सरकार भवन...
By Dec 15, 2025

फीस के बहाने छात्रा को बुलाया, स्कूल प्रबंधक ने की घिनौनी हरकत; सहेली ने ऐसे बचाई इज्जत

शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र में हाईस्कूल की एक छात्रा के साथ स्कूल प्रबंधक द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा शनिवार को विद्यालय पढ़ने गई थी, जहां प्रबंधक ने उसे फीस जमा करने की...
By Dec 15, 2025

मेसी के इवेंट में CM रेखा गुप्ता को शर्मिंदगी, भीड़ ने ‘AQI, AQI’ के नारे लगाकर किया विरोध

दिल्ली में खतरनाक वायु गुणवत्ता के बीच, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को अरुण जेटली स्टेडियम में अर्जेंटीना के फुटबॉल आइकन लियोनेल मेसी का स्वागत करने के लिए मंच पर आने पर भीड़ के विरोध का सामना...
By Dec 15, 2025

दिल्ली की जहरीली हवा: मेसी इवेंट में CM रेखा गुप्ता को देख भड़की भीड़, लगे ‘AQI, AQI’ के नारे

दिल्ली में वायु गुणवत्ता का स्तर खतरनाक होने के कारण, सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में अर्जेंटीना के फुटबॉल आइकन लियोनेल मेसी के स्वागत कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को भीड़ के विरोध का सामना...
By Dec 15, 2025

साझा करें