शॉर्ट-फॉर्म वीडियो दिमाग को नुकसान नहीं पहुंचा रहे, बल्कि बदल रहे हैं; रिसर्च में खुलासा, जानें कैसे बदल रही आपकी आदतें।
जब 1999 में ‘द मैट्रिक्स’ फिल्म आई थी तो लोगों ने पहली बार सोचा था क्या हम असली दुनिया में हैं या किसी अदृश्य सिस्टम में फंसे हुए? आज हम डिजिटल दुनिया में तो नहीं फंसे, लेकिन हमारे दिमाग जरूर लगातार स्क्रॉलिंग के जाल में उलझ रहे हैं। एक बड़ा नया अध्ययन बताता है कि शॉर्ट-फॉर्म वीडियो (Short Form Video) हमारे दिमाग को नुकसान नहीं पहुंचा रहा, बल्कि धीरे-धीरे उसकी आदतें बदल रहा है, अक्सर इतनी चुपचाप कि हमें पता भी नहीं चलता।
71 अलग-अलग शोधों और लगभग 1 लाख लोगों पर आधारित मेगा-रिव्यू फीड्स, फीलिंग्स और फोकस दिखाता है कि लगातार शॉर्ट वीडियो देखने से ध्यान, भावनाओं और मानसिक लय में छोटे-छोटे लेकिन लगातार बदलाव आ रहे हैं।
रिसर्चरों ने स्कूल के बच्चों, कॉलेज छत्रों और दफ्तर के कर्मचारियों को शामिल किया और यह देखा कि लोग कितना स्क्रॉल करते हैं, कब स्क्रॉलिंग अपने-आप शुरू हो जाती है, और कब रोकना मुश्किल लगता है। उन्होंने ध्यान, याददाश्त, तनाव, नींद, अकेलेपन और आत्म-सम्मान जैसे पहलुओं को भी मापा।
नतीजा साफ दिखा जहां भारी SFV उपयोग था, वहाँ प्रभाव मामूली थे लेकिन लगभग हर जगह मौजूद थे। -0.10 से -0.30 की ये छोटी गिरावटें बताती हैं कि दिमाग धीरे-धीरे उस रफ्तार पर ढल रहा है जिस पर फीड चलती है।
सबसे बड़ा पैटर्न यह मिला कि भारी SFV उपयोग वालों में लंबे समय तक ध्यान टिकाना मुश्किल होता जा रहा है। वे ध्यान खोते नहीं, पर जल्दी थकते हैं। दिमाग बर्स्ट मोड में सोचने लगता है, छोटी-छोटी झटकों जैसी एकाग्रता।
वर्किंग मेमोरी और एग्जिक्युटिज्युटिव फंक्शन में भी हल्की गिरावट दिखी। दिमाग को धीमे और लंबी सोच की चीजें जैसे एक पेज पढ़ना या किसी बात को बिना रुकावट सुनना पहले से ज्यादा भारी लगने लगती हैं। स्थिरता अब असहज महसूस होती है।
अध्ययन दिखाता है कि तनाव, बेचैनी और चिंता में एक हल्की लेकिन स्थायी बढ़त देखी गई। कुल संबंध –0.21 रहा, यानी असर बड़ा नहीं लेकिन लगातार है। तनाव-चिंता में –0.25 तक के प्रभाव भी मिले।
इस तेज बदलाव की वजह यह है कि भावनाएं इतनी जल्दी आती-जाती हैं कि दिमाग उन्हें पूरी तरह प्रोसेस कर नहीं पाता। खुशी झट से झुंझलाहट में बदल जाती है, उत्सुकता ईर्ष्या में, और हर भावना आधी-अधूरी रह जाती है। SFV भावनाएं खत्म नहीं करता, बस उनकी लय बिगाड़ देता है।
