मुंबई में ‘Dhurandhar 2’ की शूटिंग रुकी, लोकेशन मैनेजर पर FIR दर्ज, जानिए क्यों?
मुंबई में संजय दत्त और अर्जुन रामपाल अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) की शूटिंग के दौरान बड़ा विवाद हो गया। मुंबई पुलिस ने Ballard Estate इलाके में चल रही शूटिंग को अचानक रोक दिया और लोकेशन मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। यह घटना तब सामने आई जब सेट से लीक हुए फुटेज में पुलिस अधिकारियों को शूटिंग बंद कराते हुए देखा गया।
पुलिस के अनुसार, फिल्म क्रू को शूटिंग के लिए केवल जमीन पर काम करने की अनुमति थी। हालांकि, क्रू ने उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में ड्रोन का इस्तेमाल किया, जिसके लिए अलग से विशेष अनुमति आवश्यक होती है। जोन डीसीपी प्रवीण मुंधे ने पुष्टि की कि लोकेशन मैनेजर रिंकू राजपाल वाल्मीकि के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इस घटना से पहले ही फिल्म के सेट से कई तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन लीक हो चुके थे। इन फुटेज में संजय दत्त सफेद पठानी सूट में रिवॉल्वर पकड़े हुए दिखाई दिए थे। फिल्म ‘धुरंधर 2’ में अर्जुन रामपाल भी मुख्य भूमिका में हैं, जो मेजर इकबाल का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है।
