पंचकूला नेशनल हाईवे पर दहला देने वाला हादसा, चलती कार बनी आग का गोला; चालक ने कूदकर बचाई जान
पंचकूला में नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रायपुररानी के पास बागवाली फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार से जा रही एक कार अचानक आग के गोले में तब्दील हो गई। कार चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए चलती कार से कूदकर अपनी जान बचाई। यह घटना मोहाली से यमुनानगर जा रहे एक युवक के साथ हुई।
युवक ने बताया कि जैसे ही वह फ्लाईओवर के पास पहुंचा, कार के बोनट से धुआं निकलने लगा। कुछ ही पलों में आग की लपटें पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। चालक ने तुरंत कार रोककर बाहर छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि अगर चालक कुछ देर और करता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। इस हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
