0

शिक्षामित्र का शव कुएं में मिला, BLo ड्यूटी के बाद से थे लापता; परिजनों ने बताई परेशानी की वजह

By Dec 10, 2025

महोबा जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पवा में 40 वर्षीय शिक्षामित्र शंकरलाल का शव कुएं में मिलने से हड़कंप मच गया। शंकरलाल प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट में कार्यरत थे। प्रधानाचार्य नूतन मिश्रा के अनुसार, 19 नवंबर को उन्हें बीएलओ के सहयोग के लिए एसआईआर कार्य में लगाया गया था। इसके बाद से ही वह विद्यालय नहीं आ रहे थे और लापता थे।

ग्रामीणों ने बताया कि शंकरलाल शराब के आदी थे और घरेलू विवाद से भी परेशान थे। परिजनों का कहना है कि वह एसआईआर कार्य को लेकर तनाव में थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें