0

शिक्षक की शर्मनाक हरकत! स्कूल में महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया, वीडियो वायरल होते ही हुआ निलंबित

By Dec 9, 2025

मुरैना जिले के पहाड़गढ़ विकासखंड के निमास में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में एक शिक्षक ने शर्मसार करने वाली हरकत की है। शिक्षक अशोक पाठक को यहां एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया। सोमवार को घटनाक्रम का वीडियो प्रसारित होते ही हड़कंप मच गया। मामला तूल पकड़ता देख शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षक अशोक को निलंबित कर दिया है।

बहुप्रसारित वीडियो में स्कूल परिसर में बच्चे खेलते दिख रहे हैं, जबकि क्लास में शिक्षक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहा है। बताया गया कि वीडियो में जिस महिला के साथ शिक्षक अशोक पाठक दिखाई दे रहा है, उसी ने दूसरी महिला को मोबाइल पकड़ाकर वीडियो बनवाया है।

वीडियो सामने आने के बाद इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया है। उनका कहना है कि शासकीय स्कूल में पदस्थ सरकारी शिक्षक ही जब इस तरह का अनैतिक कार्य करेंगे, तो बच्चों पर क्या असर पड़ेगा। इससे स्कूल पढ़ने आ रही छात्राओं की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

इस संबंध में डीपीसी हरीश तिवारी ने बताया कि आरोपी शिक्षक अशोक पाठक को निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत सीईओ कमलेश कुमार भार्गव ने कहा कि एक समिति बनाई गई है, जो मामले की जांच कर रिपोर्ट पेश करेगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें