0

अश्लील गानों का विरोध युवक को पड़ा भारी, सिवान में चाकू से गोदकर हत्या

By Nov 22, 2025

सिवान जिले के धनौती थाना क्षेत्र में एक युवक को अश्लील गानों का विरोध करना जानलेवा साबित हुआ। हाता टोला धनौती गांव में पीड़िया विसर्जन के दौरान डीजे पर बज रहे आपत्तिजनक गानों का विरोध करने पर कुछ युवकों ने गुड्डू प्रसाद उर्फ रशीद की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल गुड्डू को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन पटना रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

सूत्रों के अनुसार, शनिवार की सुबह करीब आठ बजे गांव में पीड़िया विसर्जन का जुलूस निकाला जा रहा था। इस दौरान दो ट्रैक्टरों पर डीजे बजाया जा रहा था। डीजे पर मनचलों द्वारा अश्लील गाने बजाए जाने लगे, जिसका गुड्डू प्रसाद ने विरोध किया। गुड्डू ने गाने बजाने वालों को शिकायत करने की चेतावनी दी, जिसके बाद शरारती तत्वों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते बात बढ़ गई और बदमाशों ने गुड्डू के कमर में चाकू से वार कर दिया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हमलावर लोगें को आता देख फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

मृतक गुड्डू प्रसाद, हाता टोला धनौती गांव निवासी झूलन प्रसाद का पुत्र था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और लोग कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें