शाहिद कपूर की ‘O Romeo’ Advance Booking: क्या ‘Border 2’ को टक्कर दे पाएगी फिल्म?
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ‘O Romeo’ को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। यह फिल्म 13 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। हालांकि, फिल्म की एडवांस बुकिंग के शुरुआती रुझान उम्मीद के मुताबिक मजबूत नहीं रहे हैं। फिल्म को रिलीज होने में अभी तीन दिन बाकी हैं, लेकिन इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह सनी देओल की ‘Border 2’ और रणवीर सिंह की ‘Dhurandhar’ जैसी बड़ी फिल्मों को टक्कर दे पाएगी?
‘Border 2’ और ‘Dhurandhar’ ने एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन किया था। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘Border 2’ ने एडवांस बुकिंग से 12.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, रणवीर सिंह की ‘Dhurandhar’ ने 9 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की थी। ये आंकड़े बताते हैं कि इन फिल्मों को दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिला था।
इसके विपरीत, ‘O Romeo’ की एडवांस बुकिंग अभी तक धीमी गति से चल रही है। फिल्म ने अब तक 1.42 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की है। राष्ट्रीय सिनेमा चेन्स में पहले दिन के लिए ‘O Romeo’ के लगभग 2700 टिकट बिक चुके हैं। फिल्म के पास अभी भी कुछ दिन हैं, लेकिन ‘Border 2’ और ‘Dhurandhar’ के शुरुआती आंकड़ों को पार करना एक बड़ी चुनौती होगी।
फिल्म ‘O Romeo’ का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। इसमें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा अविनाश तिवारी, दिशा पटानी, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया और नाना पाटे नाना पाटेकर जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
