0

वाराणसी में कड़ाके की ठंड, Cold Front ने गिराया तापमान, अगले 48 घंटे अलर्ट

By Jan 4, 2026

वाराणसी में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। पश्चिमी विक्षोभ का कोल्ड फ्रंट पूर्वी उत्तर प्रदेश से गुजरने के कारण बर्फीली हवाओं की गति बढ़ गई है। बीते 24 घंटों में तापमान में 4.5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे गलन और ठिठुरन बढ़ गई है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव और हीटर का सहारा ले रहे हैं।

शनिवार की सुबह घने कोहरे के साथ शुरू हुई। बर्फीली पछुआ हवाओं के कारण कोहरा ओस की फुहारों के रूप में बरसता रहा। दोपहर में सूरज की हल्की किरणें दिखाई दीं, लेकिन बर्फीली हवाओं के कारण उनका असर कम रहा और वे जल्द ही कोहरे की धुंध में समा गईं।

बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि कोल्ड फ्रंट के प्रभाव से रविवार से कोहरे का घनत्व और बढ़ेगा। इसके साथ ही ठंड की तीव्रता में भी वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि तेज गलन और हाड़ कंपाने वाली ठंड का यह असर मंगलवार दोपहर तक बना रह सकता है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें