0

मेरठ में कड़ाके की ठंड: स्कूलों की टाइमिंग बदली, अब 10 बजे से खुलेंगे school

By Dec 19, 2025

कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण मेरठ में स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव किया गया है। जिला प्रशासन ने अगले आदेशों तक नर्सरी से लेकर बारहवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित करने का निर्देश दिया है। इस निर्णय से छात्रों को अत्यधिक ठंड और कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद है।

यह नया समय बेसिक शिक्षा परिषद, मदरसा बोर्ड, माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त विद्यालयों के साथ-साथ सीबीएसई और आईसीएसई से संबद्ध स्कूलों पर भी लागू होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए यह आदेश जारी किया गया है।

हालांकि, यदि किसी विद्यालय में पहले से निर्धारित परीक्षाएं चल रही हैं, तो वे अपने पूर्व कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। प्रधानाचार्यों को जिला प्रशासन के इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। इस बदलाव से अभिभावकों को भी बड़ी राहत मिली है, जो अपने बच्चों को कड़ाके की ठंड में स्कूल भेजने को लेकर चिंतित थे।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें