0

उदित नारायण की पहली पत्नी का गंभीर आरोप, कहा- गलत इलाज के बहाने हटाई कोख, दर्ज कराई FIR

By Feb 12, 2026

जाने-माने गायक उदित नारायण एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनकी पहली पत्नी रंजना झा ने उन पर गंभीर आरोप लगाते हुए महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। रंजना का दावा है कि उदित नारायण और उनके परिवार ने उन्हें गलत इलाज के बहाने दिल्ली के एक बड़े अस्पताल ले जाकर उनकी कोख (गर्भाशय) बिना उनकी जानकारी के निकलवा दी।

रंजना झा ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनकी शादी उदित नारायण से 7 दिसंबर 1984 को हुई थी। उदित ने बाद में दूसरी शादी दीपा नारायण से कर ली, जिसकी जानकारी उन्हें बाद में मिली। रंजना का आरोप है कि 1996 में उदित नारायण, उनके भाई संजय कुमार झा, ललित नारायण झा और दूसरी पत्नी दीपा नारायण उन्हें दिल्ली ले गए, जहां गलत इलाज के नाम पर उनका गर्भाशय ऑपरेशन करके निकाल दिया गया।

रंजना झा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उदित नारायण बार-बार वादे करते हैं लेकिन पूरे नहीं करते। उन्होंने कहा कि उन्हें न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने महिला आयोग में भी शिकायत की थी, जिसे बाद में स्वीकार किया गया। रंजना का कहना है कि उदित आज भी उन्हें धोखा दे रहे हैं और गांव आने पर वही वादे दोहराते हैं। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें