0

SER: बर्द्धमान-हटिया और धनबाद-झाड़ग्राम मेमू ट्रेनों का संकट जारी, यात्री परेशान

By Dec 14, 2025

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य, ट्रैफिक ब्लॉक और रोलिंग ब्लॉक के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। नवंबर माह से ही धनबाद-झाड़ग्राम मेमू ट्रेन अलग-अलग दिनों में धनबाद नहीं आ रही है। यह ट्रेन धनबाद के बदले बोकारो से ही झाड़ग्राम के बीच चल रही है।

रेलवे ने एक बार फिर घोषणा की है कि आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक के कारण 15 और 18 दिसंबर को यह ट्रेन धनबाद नहीं आएगी। इसे बोकारो से झाड़ग्राम के बीच चलाया जाएगा। इसी तरह, 15 और 18 दिसंबर को बर्द्धमान-हटिया मेमू गोमो स्टेशन तक जाएगी और वापसी में गोमो से बर्द्धमान के बीच चलेगी।

बर्द्धमान-हटिया मेमू के परिचालन को लेकर यात्रियों में असमंजस की स्थिति है। दक्षिण पूर्व रेलवे से 1 दिसंबर को जारी सूचना में बताया गया था कि रांची में यार्ड रिमॉडलिंग के कारण 10 दिसंबर से 7 जनवरी तक इस ट्रेन को बर्द्धमान से बोकारो तक चलाया जाएगा। वापसी में भी 7 जनवरी तक बोकारो से बर्द्धमान तक चलेगी। हालांकि, हाल ही में अगले कई दिनों तक इसे गोमो तक चलाने की सूचना जारी की गई है, जिससे यात्री लगातार भ्रमित हो रहे हैं।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

धनबाद स्टेशन पर भीषण आग, यात्रियों में अफरा-तफरी; बड़ा हादसा टला

पूर्व मध्य रेलवे (ECR) के धनबाद रेलवे स्टेशन पर रविवार रात अचानक आग लगने से स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग की ऊंची लपटें और घना धुआं देख यात्रियों में भगदड़ की स्थिति बन...
By Amit Sagar Dec 14, 2025

साझा करें