0

देहरादून में सनसनीखेज वारदात: प्रापर्टी डीलर के घर में घुसकर डंडों से पीटा, पैर तोड़ा और 4.50 लाख लूटे

By Dec 13, 2025

देहरादून के राजपुर स्थित आर्किड पार्क में रहने वाले प्रापर्टी डीलर अरुण कपूर के साथ मारपीट कर आरोपितों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। आरोपितों ने प्रापर्टी डीलर का डंडे से पांव तोड़कर घर से 4.50 लाख रुपये लूट लिए। गंभीर हालत में पीड़ित को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजपुर थाना पुलिस ने तीन आरोपितों के विरुद्ध लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही है।

पुलिस को दी गई तहरीर में अरुण कपूर ने बताया कि 11 दिसंबर को तड़के वह घर पर सो रहे थे। करीब चार से पांच बजे के बीच कार में सवार कुछ लोग उनके गेट पर पहुंचे और घंटी बजाने के साथ दरवाजा खटखटाने लगे। आवाज सुनकर वह बाहर आए और गेट खोला। आरोप है कि अनिल मलिक और उसके दो अन्य साथी उन्हें धक्का देकर जबरदस्ती घर में दाखिल हो गए। धमकाते हुए जमीन बेचने के एवज में मिली रकम देने की बात कहने लगे।

शिकायतकर्ता ने बताया कि रकम न देने पर हमलावरों ने उन पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर व पैर पर गंभीर जख्म होने के चलते वह जमीन पर गिर गए। हमलावर उन्हें मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गए। जाते-जाते वह घर में रखे 4.50 लाख रुपये भी लूटकर ले गए। हमले में उनका पैर फ्रैक्चर हो गया है और शरीर पर कई जगह गहरे घाव हैं। पुलिस ने अनिल मलिक और उसके साथियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

देहरादून में बड़ा साइबर फ्रॉड: शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर युवक से ठगे 27 लाख रुपये

देहरादून में शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर साइबर ठगों ने आइटी सेक्टर में काम करने वाले एक युवक से 26.73 लाख रुपये की ठगी कर दी। पीड़ित के साइबर सेल में आनलाइन शिकायत...
By Dec 13, 2025

कैंचीधाम और जादूंग में बड़ा बदलाव: 228 करोड़ की लागत से विकास कार्यों में तेजी, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

उत्तराखंड के पर्यटन और धार्मिक स्थलों को विकसित करने के लिए राज्य सरकार तेजी से काम कर रही है। इसी क्रम में, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में नैनीताल के कैंचीधाम और उत्तरकाशी के...
By Dec 13, 2025

IMA POP: भारतीय सेना को मिलेंगे 491 युवा अधिकारी, थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी करेंगे परेड का निरीक्षण

देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में आज एक भव्य पासिंग आउट परेड (POP) का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह भारतीय सेना के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जब 491 युवा कैडेट्स अपनी...
By Dec 13, 2025

साझा करें