0

रांची रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा की धज्जियां, खड़ी ट्रेन बनी ‘रैन बसेरा’, प्लेटफॉर्म पर खुले में शौच

By Dec 10, 2025

रविवार की रात रांची रेलवे स्टेशन का नजारा ऐसा था, जिसने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। प्लेटफार्म पर रात 10 बजे खड़ी रांची–लोहरदगा पैसेंजर ट्रेन को लोगों ने मानो रैन बसेरा बना दिया था। कोई ट्रेन के भीतर ही बेंच पर चादर बिछाकर सो गया था, तो कुछ लोग ट्रेन के पास ही खुले में शौच करते दिखे। यह सब कुछ स्टेशन परिसर में यात्रियों की आंखों के सामने हो रहा था, लेकिन न रेलवे पुलिस और न ही स्टाफ का कोई भी कर्मी इसे रोकने पहुंचा।

ट्रेन रातभर स्टैंडिंग में रहती है और सुबह पहली सेवा के रूप में रवाना होती है। ऐसे में रेलवे के स्पष्ट दिशा-निर्देश हैं कि स्टेशन पर रातभर खड़ी किसी भी ट्रेन के सभी दरवाजे बंद हों, ताकि असामाजिक तत्वों का प्रवेश रोका जा सके और कोई अप्रिय घटना न हो। लेकिन रविवार की रात यह पूरी ट्रेन खुली पड़ी थी। सभी बोगियों के दरवाजे खुले थे, कोई भी आसानी से अंदर आ-जा रहा था। कई ऐसे लोग, जिनका रेलवे से कोई संबंध नहीं, ट्रेन को ही रात गुजारने का स्थान मान बैठे। न टिकट, न पहचान, बिना किसी रोकटोक के लोग ट्रेन में सोते रहे।

रेलवे के कर्मचारियों की मानें तो ऐसी खुली ट्रेनें चोरी, छेड़छाड़, नशेड़ियों के जमावड़े और यहां तक कि गंभीर आपराधिक वारदातों का केंद्र बन सकती हैं। अतीत में भी कई बार रातभर खड़ी ट्रेनों में मोबाइल चोरी, सीट काटकर सामान चोरी और महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। रात 10.30 बजे के बाद तो स्थिति और शर्मनाक दिखी। ट्रेन के निकट ही लोगों ने खुले में शौच शुरू कर दिया। स्टेशन परिसर में इतनी गंभीर अस्वच्छता खुलेआम होती रही, लेकिन न कोई टीटीई, न स्टेशन मास्टर का कर्मचारी और न ही आरपीएफ का एक भी जवान मौके पर नजर आया, जो इसे रोकता।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

सरकारी फंड को निजी खाते में रखकर कमाया मुनाफा, अब इंजीनियर पर गिरेगी गाज

झारखंड में कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) निर्माण के पैसे को निजी खातों में रखने के आरोपित रांची के तत्कालीन जिला अभियंता केसी सिंह व अन्य के विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) प्रारंभिक जांच (पीई) दर्ज...
By Dec 10, 2025

झारखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, गाइड-होटल के लिए सख्त होंगे नियम; विधानसभा में आएगा नया बिल

झारखंड सरकार ने राज्य में पर्यटन को एक नई दिशा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य में झारखंड पर्यटन क्षेत्र विकास प्राधिकरण का गठन किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यटन स्थलों को...
By Dec 10, 2025

झारखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला! सोहराय पर्व पर मिल सकती है 2 दिन की छुट्टी, पेसा एक्ट पर भी मुहर संभव

झारखंड कैबिनेट की बैठक आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने जा रही है। इस बैठक में जनजातीय समुदाय के लिए एक बड़ा तोहफा मिलने की उम्मीद है। सोहराय पर्व पर दो दिनों के...
By Dec 10, 2025

रांची रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त, रातभर खुली ट्रेन बनी रैन बसेरा; RPF रही बेखबर

रांची रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का खुलेआम मजाक बना। रविवार की रात रांची रेलवे स्टेशन का नजारा ऐसा था जिसने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। प्लेटफार्म पर...
By Dec 10, 2025

झारखंड: सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए बड़ी खबर, स्कॉलरशिप में तीन गुना तक की बढ़ोतरी

झारखंड में सामान्य वर्ग के 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों की छात्रवृत्ति राशि में वृद्धि होने जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के इस प्रस्ताव को पहले ही...
By Dec 10, 2025

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा झटका! हाईकोर्ट ने सेवा विस्तार को लेकर दिया सख्त आदेश, कहा- ‘यह नियम नहीं बन सकता’

झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने दो सेवानिवृत्त सहायक वन संरक्षक अधिकारियों (एसीएफ) की एक साल की सेवा विस्तार देने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने स्पष्ट...
By Dec 10, 2025

हजारीबाग वन भूमि घोटाला: गिरफ्तार विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह फरार, ACB की तलाश जारी

हजारीबाग के बहुचर्चित वन भूमि घोटाले की नामजद आरोपित स्निग्धा सिंह फरार हैं। उनकी तलाश में एसीबी के अधिकारियों की एक टीम रविवार को लखीसराय पहुंची थी। स्निग्धा सिंह नेक्सजेन ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह की...
By Dec 10, 2025

JMM का BJP पर तीखा हमला: ‘झारखंड को बिहार न समझें नड्डा, घुसपैठ से नहीं, आपकी विभाजनकारी राजनीति से खतरा’

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के देवघर में दिए गए बयान के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा ने तीखा पलटवार किया है। पार्टी महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा नेताओं को झारखंड की राजनीति...
By Dec 10, 2025

साझा करें