0

यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का मंजर: टक्कर के बाद धू-धू कर जली बस, यात्रियों ने 15 मिनट में ऐसे बचाई जान

By Dec 16, 2025

यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए एक दर्दनाक हादसे में, जिंदा बचे लोगों ने बताया कि टक्कर के 15 मिनट बाद कैसे उनकी गाड़ी में आग लग गई। उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए जो साहस दिखाया, वह किसी चमत्कार से कम नहीं था।

हादसे में शामिल एक बस के यात्री अरुण कुमार ने बताया कि वह अपने साथी के साथ दिल्ली मजदूरी करने आ रहे थे। बसों की जोरदार टक्कर में स्लीपर से एक यात्री उनके पैर पर आ गिरा, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। बस में धुआं व पिछले हिस्से में आग लगी थी। वह जान बचाने के लिए छत पर लगे डंडे को पकड़ कर किसी तरह दरवाजे से बाहर निकले और फिर 35 मीटर घिसटकर डिवाइडर के उस पार पहुंचे। अगर वह साहस न दिखाते तो शायद आज इस दुनिया में न होते।

हमीरपुर के उरई राठ निवासी अरुण कुमार व रघुवीर सिंह नोएडा में बेलदारी करते हैं। उन्होंने बताया कि एक्सप्रेसवे पर कोहरा था। उनकी बस पीछे से दूसरे नंबर पर चल रही थी। नींद की झपकी आ रही थी, तभी अचानक तेज आवाज के साथ उनकी बस आगे वाली बस से टकराई। तभी स्लीपर पर सवार यात्री एवं सामान नीचे आ गिरे। एक यात्री उनके पैर पर गिरा, जिससे उनके फ्रैक्चर हो गया। देखा तो बस में धुआं भरा था। लोगों में बाहर निकलने के लिए भगदड़ मची थी। वह उठे तो ठीक से खड़ा न हो सके। बस में छत पर लगे डंडे को पकड़ लटक कर बमुश्किल दरवाजे से बाहर निकले। चलने में दिक्कत हुई तो लेटकर घिसटते हुए 35 मीटर की दूरी तय कर डिवाइडर के उस पार पहुंचे। तभी वहां मौजूद लोग उन्हें उठाकर ले गए। इसी के साथ ही बस में भीषण आग लग गई थी। बस में करीब 70 सवारियां थीं।

एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में पांच दोस्तों की जान बच गई। ये सभी स्विफ्ट डिजायर कार में सवार थे। कानपुर के विठोर निवासी अमन यादव पेट्रोल पंप पर नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया, सोमवार की रात 10 बजे वह कानपुर से स्विफ्ट डिजायर कार से वृंदावन ठाकुर बांकेबिहारीजी के दर्शन करने के लिए निकले। उनके साथ दोस्त चौंगापुर के विवेक सिंह, प्रशांत चौरसिया, अभिषेक, मोविन खान व सचिन थे। कार प्रशांत चौरसिया चला रहे थे। उनके आगे एक बस, दूसरी लेन में एक लोडर चल रही थी।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: कोहरे के चलते 7 बसें और 3 कारें भिड़ीं, 4 लोगों की जलकर मौत

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर माइलस्टोन 127 के पास घने कोहरे के कारण एक दर्दनाक हादसा हुआ। सुबह के समय दृश्यता कम होने के कारण एक बस ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे पीछे आ रहे...
By Dec 16, 2025

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: घने कोहरे में टकराए कई वाहन, 4 की मौत, 7 बसों में लगी आग

सोमवार देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण दृश्यता शून्य हो गई थी, जिसके चलते आगरा से नोएडा जा रही लेन पर कई वाहन एक के बाद एक आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी...
By Dec 16, 2025

कोहरे के कारण दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 11 गाड़ियां टकराईं, 4 की मौत, 25 घायल

उत्तर प्रदेश में दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण एक भीषण हादसा हुआ। यमुना एक्सप्रेसवे के आगरा-नोएडा कैरिजवे पर 8 बसों और 3 कारों सहित 11 वाहन आपस में टकरा गए। पुलिस...
By Dec 16, 2025

कोहरे का कहर: यमुना एक्सप्रेस-वे पर 7 बसें धू-धू कर जलीं, 4 की मौत, 150 से ज्यादा घायल

सोमवार रात करीब दो बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा जा रही लेन पर घना कोहरा छाया हुआ था। दृश्यता शून्य होने के कारण तेज रफ्तार में चल रहे कई वाहन आपस में टकरा...
By Dec 16, 2025

साझा करें