संजय निषाद का सपा- बसपा पर हमला, बोले- 70 साल से ‘पउआ’ पिलाकर झउआ भर वोट ले रही थीं पार्टियां
निषाद पार्टी के अध्यक्ष और मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद ने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि 70 सालों से ‘पउआ’ पिलाकर झउआ भर वोट लेने वाली पार्टियां अब सत्ता से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी मतदाताओं को और अधिक जागरूक करने का काम करेगी।
फूलन देवी की प्रतिमा और संकल्प यात्रा
मंत्री ने बताया कि उन्होंने अपने सरकारी आवास पर पूर्व सांसद फूलन देवी की प्रतिमा स्थापित करवाई है। यह प्रतिमा सामाजिक न्याय और स्वाभिमान के संकल्प का प्रतीक होगी। इसके साथ ही, उन्होंने 13 जनवरी से प्रदेशव्यापी संकल्प यात्रा निकालने की घोषणा की है। यह यात्रा निषाद बाहुल्य जिलों में महाराजा गुह्यराज निषाद की जयंती तक चलेगी। इस यात्रा के माध्यम से सरकार के कामकाज को जनता तक पहुंचाया जाएगा और मछुआ समाज के बीच जनसंपर्क बढ़ाया जाएगा।
सामाजिक मुद्दों पर गोष्ठी
13 जनवरी को लखनऊ में संकल्प दिवस का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें भाजपा और अन्य सहयोगी दलों को आमंत्रित किया गया है। इस आयोजन में आरक्षण, शिक्षा और अन्य सामाजिक मुद्दों पर एक गोष्ठी का प्रस्ताव भी पारित किया जाएगा।
कानपुर देहात: मालगाड़ी की चपेट में आकर सफाई कर्मचारी की दर्दनाक मौत, जांच जारी
कानपुर देहात: मालगाड़ी की चपेट में आकर सफाई कर्मचारी की दर्दनाक मौत, जांच जारी
प्रेम दीवानी युवती की काउंसलिंग के बाद घर वापसी, अब सामान्य व्यवहार कर रही है
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: वाराणसी, मेरठ, सहारनपुर आरटीओ बदले, 18 ART0 की नई तैनाती
यूपी में आरटीओ तबादले: वाराणसी, मेरठ, सहारनपुर में नए अधिकारी, 18 ARTOS की तैनाती UP RTO transfer
प्रेमिका युवती की काउंसलिंग के बाद घर वापसी, अब नहीं दोहराएगी गलती: Gorakhpur news
आगरा में उसी जगह थार दुर्घटनाग्रस्त, जहां 2 महीने पहले 5 की हुई थी मौत; देखें तस्वीरें
आगरा में AI से तेंदुए की फर्जी फोटो फैलाई, वन विभाग कर रहा बनाने वाले की तलाश
