0

सात जन्मों का बंधन छह दिन में टूटा, नवविवाहिता प्रेमी संग हुई फरार

By Dec 3, 2025

पूर्वी चंपारण जिले के पताही थाना क्षेत्र में एक अनोखी घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। एक नवविवाहिता ने शादी के मात्र छह दिन बाद ही अपने प्रेमी के साथ फरार होकर ‘सात जन्मों के वादे’ को तार-तार कर दिया। इस घटना के बाद से गांव और आसपास के इलाकों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

जानकारी के अनुसार, उक्त युवती की शादी 24 नवंबर को बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुई थी। शादी के बाद, 29 नवंबर को वह अपने पति के साथ मायके आई थी। किसी को भी इस बात का जरा भी अंदेशा नहीं था कि कुछ ऐसा हो जाएगा। रोज की तरह रात को सभी लोग सो रहे थे, लेकिन अहले सुबह जब घरवालों ने नवविवाहिता के कमरे का दरवाजा खुला देखा तो वे सकते में आ गए। लड़की कमरे में मौजूद नहीं थी।

घरवालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। इस घटना से आहत पिता ने पताही थाने में एक आवेदन दर्ज कराया है। उन्होंने अपनी बेटी को पड़ोस के ही एक युवक द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।

परिवार वालों का कहना है कि लड़की शादी से पहले से ही उस युवक के संपर्क में थी। शादी के बाद भी दोनों का संपर्क जारी रहा, जिसका परिणाम यह हुआ कि मौका मिलते ही वह प्रेमी के साथ फरार हो गई।

इस संबंध में थानाध्यक्ष बबन कुमार ने बताया कि नवविवाहित की गुमशुदगी को लेकर उसके पिता की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन में पड़ोस के युवक को आरोपित बनाया गया है। पुलिस इस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है और जल्द ही सच्चाई सामने आने की उम्मीद है। यह घटना प्रेम-विवाह और सामाजिक बंधनों पर एक बार फिर सवालिया निशान लगा रही है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें