लियोनेल मेसी की भारत यात्रा पर बवाल, फैंस ने स्टेडियम में मचाया हंगामा, फेंकी बोतलें और कुर्सियां
फुटबॉल की दुनिया के महान खिलाड़ी अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी इस समय भारत दौरे पर हैं। उन्होंने कोलकाता से इस दौरे की शुरुआत की है। सिटी ऑफ जॉय के नाम से मशहूर इस शहर में मेसी का स्टेच्यू होगा और यहां वह दोस्ताना मैच भी खेलेंगे।
मेसी के आगमन को लेकर कोलकाता में गजब का उत्साह देखने को मिला। हालांकि, स्टेडियम में प्रवेश के बाद से ही लियोनेल मेसी को अधिकारी-मंत्रियों ने घेर लिया था। हजारों रुपये खर्च कर टिकट खरीदने के बावजूद अपने पसंदीदा फुटबॉल सितारे को न देख पाने से दर्शकों का गुस्सा मैदान पर फूट पड़ा।
सॉल्ट लेक स्टेडियम में फैंस ने जमकर हंगामा मचाया। दर्शकों ने पानी की बोतलें व गैलरी की कुर्सियां तोड़कर मैदान पर फेंक दीं। बाड़ के गेट तोड़कर सैकड़ों दर्शक मैदान में घुस गए। पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें वापस भेजने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुई। सुरक्षाकर्मियों को वस्तुतः हार माननी पड़ी।
दम है तो Lionel Messi को ढूंढकर दिखाओ, VIP ने फुटबॉलर को घेरा; फैंस को नहीं मिली अपने हीरो की झलक
‘बंगाल की बेइज्जती’: मेसी के कार्यक्रम में बवाल पर BJP-TMC में सियासी घमासान, ममता ने मांगी माफी
कोलकाता में मेसी के साथ हुई बदसलूकी! 22 मिनट में ही क्यों छोड़ना पड़ा स्टेडियम?
कोलकाता में 22 मिनट में क्यों खत्म हुआ मेसी का दौरा? स्टेडियम में मचे बवाल की Inside Story
मेसी के कार्यक्रम में मची भगदड़ पर ममता बनर्जी ने मांगी माफी, कहा- ‘गहरी पीड़ा हुई, जांच के आदेश दिए’
शाहरुख खान ने बेटे अबराम के साथ लियोनेल मेस्सी से की मुलाकात, वायरल हुआ वीडियो; फैंस बोले- ‘दो दिग्गजों का मिलन’
कोलकाता में मेसी के इवेंट में बवाल, फैंस ने फेंकी बोतलें; 10 मिनट में लौटना पड़ा स्टार को
कोलकाता में शाहरुख खान और लियोनेल मेसी का महासंगम, फैंस की दीवानगी चरम पर
