0

अफसर दुल्हनिया की शाही विदाई! व्यवसायी दूल्हा हेलीकॉप्टर से लेकर पहुंचा ससुराल, देखने उमड़ा पूरा गांव

By Dec 10, 2025

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक शादी ने पूरे इलाके का ध्यान अपनी ओर खींचा। यहां एक व्यवसायी दूल्हा अपनी अफसर दुल्हन को हेलीकॉप्टर से विदा कराकर ससुराल लेकर आया। दुल्हन के गांव बनरसी में हेलीकॉप्टर के उतरने की खबर सुनते ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

दरअसल, यह शादी फतेहपुर के बनरसी गांव निवासी व्यवसायी विकास पांडेय और जालौन जिले के कालपी तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात तारा शुक्ला की थी। विकास पांडेय के पिता ओम प्रकाश पांडेय कोआपरेटिव बैंक के रिटायर्ड बाबू हैं। परिवार मूल रूप से बनरसी गांव का निवासी है, लेकिन वर्तमान में शहर के दक्षिणी गौतम नगर में रहता है।

शादी के बाद डेहरी पूजन की परंपरा को यादगार बनाने के लिए परिवार ने दूल्हा-दुल्हन को हेलीकॉप्टर से गांव ले जाने का फैसला किया। कानपुर के गेस्ट हाउस से विदाई के बाद दूल्हा-दुल्हन हेलीकॉप्टर से सीधे बनरसी गांव के भट्ठा मैदान में उतरे।

हेलीकॉप्टर से आई बहू का स्वागत करने के लिए गांव में उत्सव जैसा माहौल बन गया। हाथों में फूलों का गुलदस्ता लिए ग्रामीण और रिश्तेदार भट्ठा मैदान में मौजूद थे। हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद दूल्हा-दुल्हन को कार से घर लाया गया, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

10 साल बाद मिला इंसाफ: फतेहपुर में युवक के हत्यारे को आजीवन कारावास

फतेहपुर में दस साल पहले हुई एक युवक की हत्या के मामले में अदालत ने फैसला सुनाया है। आरोपी रईश अहमद को उम्रकैद और 45 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस फैसले से...
By Dec 10, 2025

साझा करें