0

देहरादून MDDA कार्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह, 6 कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

By Jan 26, 2026

देहरादून के मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) कार्यालय परिसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। MDDA के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने विधिवत ध्वजारोहण किया, जिसके बाद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रगान का गायन किया।

इस अवसर पर सचिव मोहन सिंह बर्निया ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस भारतीय संविधान में निहित न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि MDDA केवल भौतिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि योजनाबद्ध, संतुलित और जनहितकारी विकास को प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रहा है।

सचिव ने कहा कि बीते वर्ष के दौरान MDDA ने शहरी नियोजन को सुदृढ़ करने के साथ ही अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की है। इसके साथ ही आधारभूत ढांचे के विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समयबद्धता के साथ करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले छह कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में अवर अभियंता सुनील उप्रेती और मनवीर पंवार, उद्यान अधीक्षक उस्मान अली, प्रभारी उद्यान अधिकारी भानुप्रिया, मार्केटिंग से रितिक सिंह और आईटी एक्सपर्ट नवजोत सजवाण शामिल रहे। सचिव ने कहा कि ऐसे कर्मियों का सम्मान संस्थान के लिए गर्व का विषय है और इससे अन्य कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

देहरादून में भारी बारिश का Orange Alert, सभी स्कूल बंद करने का आदेश जारी

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम के बदले मिजाज के कारण जिला प्रशासन ने मंगलवार को सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। मौसम विभाग ने देहरादून जिले के लिए भारी...
By Jan 26, 2026

देहरादून में बुजुर्ग से 14.60 लाख की ठगी, CBI अधिकारी बनकर किया Digital Arrest

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में साइबर फ्रॉड का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ठगों ने एक बुजुर्ग को 'डिजिटल अरेस्ट' कर 14.60 लाख रुपये की ठगी की। ठगों ने खुद को केंद्रीय...
By Jan 26, 2026

साझा करें