0

Realme P4x 5G: 7000mAh बैटरी और 16,000 से कम कीमत, लॉन्च से पहले सामने आई पूरी जानकारी

By Dec 9, 2025

Realme जल्द ही अपना एक और नया फोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी Realme P4x 5G के नाम से इस हफ्ते के आखिर में लॉन्च करेगी। इस नए फोन के ऑफिशियल लॉन्च से ठीक पहले रिपोर्ट्स में Realme P-सीरीज डिवाइस की कीमत, रैम और स्टोरेज डिटेल्स सामने आ गई है। डिवाइस में 8GB तक रैम और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है। साथ ही इस डिवाइस में MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट देखने को मिलने वाला है। इसके अलावा फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी होने वाली है। चलिए पहले जानें फोन की कीमत कितनी हो सकती है…

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिपस्टर अभिषेक यादव (@yabhishekhd) ने एक पोस्ट करते हुए बताया है कि Realme P4x 5G की कीमत 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 15,999 रुपये तक हो सकती है। डिवाइस के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 17,499 रुपये और 8GB+256GB रैम और स्टोरेज मॉडल की कीमत 19,499 रुपये हो सकती है। ये डिवाइस 4 दिसंबर को दोपहर 12 बजे IST पर लॉन्च होगा। न सिर्फ स्मार्टफोन बल्कि कंपनी रियलमी वॉच 5 भी इस फोन के साथ लॉन्च करेगी।

रियलमी का ये डिवाइस ग्रीन, पिंक और वाइट कलर ऑप्शन में आ रहा है। साथ ही इस डिवाइस में AI-बेस्ड 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा देखने को मिलता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 7400 अल्ट्रा 5G चिपसेट देखने को मिलेगा। साथ ही फोन में 18GB तक डायनामिक रैम भी मिलेगी। इसके अलावा डिवाइस में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 7,000mAh की बैटरी मिलेगी।

फोन ज्यादा गर्म न हो इसलिए थर्मल मैनेजमेंट के लिए Realme P4x 5G में 5,300 sq mm वेपर चैंबर (VC) मिलेगा। इतना ही नहीं इस डिवाइस में 144Hz तक रिफ्रेश रेट और 1,000 nits तक पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसके अलावा डिवाइस में 6.72-इंच का फुल-HD+ डिस्प्ले मिलता है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

द्वारका में अवैध पार्किंग बनी मौत का कारण? जाम में फंसी एंबुलेंस, मरीजों की जान पर खतरा!

पश्चिमी दिल्ली के द्वारका सेक्टर-12 रोड पर सचदेवा ग्लोबल स्कूल के सामने और वेंकटेश्वर अस्पताल जाने के मार्ग में अवैध पार्किंग ने रोजमर्रा के यातायात को गंभीर रूप से प्रभावित कर दिया है। ठीक रेड...
By Dec 9, 2025

बिहार की सियासत में भूचाल! विधानसभा सत्र के बीच तेजस्वी यादव अचानक दिल्ली रवाना, राहुल गांधी से मुलाकात की अटकलें तेज

नवगठित बिहार विधानसभा के प्रथम सत्र के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव का अचानक दिल्ली रवाना होना सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। सत्र शुरू हुए अभी दो ही दिन हुए हैं...
By Dec 9, 2025

‘नेहरू चाहते थे सरकारी पैसे से बने बाबरी मस्जिद’, राजनाथ सिंह के दावे पर भड़की कांग्रेस, दिया करारा जवाब

अयोध्या की बाबरी मस्जिद का जिक्र आते ही अक्सर सियासी गलियारों में विवाद छिड़ जाता है। कुछ दिन पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर निशाना साधते हुए कहा कि वो...
By Dec 9, 2025

संसद में कुत्ता लेकर पहुंची रेणुका चौधरी, ‘भौ-भौ’ करके दिया जवाब; गरमाई सियासत

कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रेणुका चौधरी संसद में कुत्ता लेकर पहुंच गई थीं, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सत्तापक्ष ने रेणुका के खिलाफ...
By Dec 9, 2025

RBI MPC बैठक शुरू: क्या आम आदमी की EMI घटेगी? रेपो रेट पर बड़ा फैसला आज!

आज से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक समिति की बैठक शुरू हो चुकी है। यह बैठक 5 दिसंबर तक चलने वाली है। इस बैठक के दौरान वित्तीय संबंधित कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। इसके...
By Dec 9, 2025

PM मोदी के ‘चायवाला’ AI वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस को दिया ‘नामदार’ कहकर करारा जवाब

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए 'चायवाला' नाम से एक वीडियो शेयर किया था। कांग्रेस के इस एआई वीडियो को लेकर विवाद शुरू हो गया था। वहीं, अब बीजेपी ने कांग्रेस की...
By Dec 9, 2025

चांदी में तूफानी तेजी, 3000 रुपये प्रति किलो उछला दाम; क्या 1 लाख रुपये तक पहुंचेगी कीमत?

नई दिल्ली: कमोडिटी मार्केट में चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 3 दिसंबर, बुधवार को चांदी के दाम में जोरदार तेजी आई है। इससे पहले मंगलवार को चांदी का भाव...
By Dec 9, 2025

S-400 से कितना बेहतर है S-500? रूस के नए ‘रक्षा कवच’ की खासियतें, जिस पर भारत की नजर

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर आ रहे हैं। इस यात्रा के दौरान भारत और रूस के बीच कई महत्वपूर्ण रक्षा सौदों पर बातचीत होने की संभावना है। इनमें सबसे अहम है एयर...
By Dec 9, 2025

साझा करें