0

लखनऊ में Real Estate fraud, प्लॉट बेचने के नाम पर 19 लाख की धोखाधड़ी

By Feb 10, 2026

लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में एक रियल एस्टेट कंपनी के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कंपनी के अधिकारी ने पांच लोगों पर प्लॉट के नाम पर 19.26 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एसीपी मोहनलालगंज के आदेश पर दो भाइयों समेत पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विवेकखंड स्थित स्वास्तिक मल्टीट्रेड प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सिद्धार्थ शर्मा ने जमीन क्रय-विक्रय की जिम्मेदारी कंपनी के अधिकारी विवेक सिंह को दी थी। विवेक सिंह ने बताया कि कंपनी ने 14 अगस्त 2025 को मोहनलालगंज के सिठौली कला गांव में नन्हा नामक व्यक्ति से 55 लाख रुपये में एक जमीन का सौदा तय किया था।

कंपनी ने नन्हा को बयाना के तौर पर 19.26 लाख रुपये का भुगतान किया था। एग्रीमेंट में यह शर्त थी कि नन्हा अनुसूचित जाति का है, इसलिए जमीन से संबंधित एक वाद कोर्ट में विचाराधीन है। वाद के निस्तारण के बाद नन्हा सक्षम अधिकारी से अनुमति लेकर दो माह के अंदर कंपनी को बैनामा करेगा।

आरोप है कि नन्हा, उसके भाई विश्राम, अखंड प्रताप सिंह और रनंजय प्रताप सिंह ने साजिश के तहत 18 नवंबर को एग्रीमेंट को दरकिनार करते हुए प्लॉट नंगू नामक व्यक्ति को बेच दिया। धोखाधड़ी की जानकारी होने पर जब कंपनी अधिकारी विवेक सिंह ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उन्हें धमकाया। पीड़ित की शिकायत पर मोहनलालगंज कोतवाली में नन्हा, विश्राम, नंगू, अखंड प्रताप सिंह और रनंजय प्रताप सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

Lucknow accident: तेज रफ्तार पिकअप ने किशोर को रौंदा, परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

लखनऊ में सड़क हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार को पारा थाना क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी में एक तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार 16 वर्षीय किशोर को कुचल दिया। घटना के बाद...
By Feb 10, 2026

लखनऊ में ‘सेफर इंटरनेट डे’ पर कार्यशाला, अधिकारियों ने ली साइबर सुरक्षा की शपथ | Lucknow news

आज के डिजिटल युग में इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग एक अनिवार्य आवश्यकता बन गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए, लखनऊ जिला प्रशासन, लखनऊ ने 'सेफर इंटरनेट डे' के अवसर पर एक विशेष जागरूकता...
By Feb 10, 2026

लखनऊ ग्रीन कॉरिडोर के नीचे बनेंगे स्पोर्ट्स एरीना, LDA ने दिए निर्देश

लखनऊ के नागरिकों को जल्द ही ग्रीन कॉरिडोर के नीचे खेल और मनोरंजन की नई सुविधाएं मिलेंगी। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने समतामूलक चौक से डालीगंज के बीच बन रहे ग्रीन कॉरिडोर के नीचे खाली...
By Feb 10, 2026

लखनऊ में National Deworming Day, बच्चों को खिलाई गई कृमिनाशक दवा

लखनऊ जिले में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (NDD) का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत, माल ब्लॉक को छोड़कर जिले के सभी शहरी और ग्रामीण सामुदायिक...
By Feb 10, 2026

KGMU news: लारी विभाग में रात के मरीजों के लिए बनेगा कंट्रोल रूम, मिलेगी तुरंत मदद

लखनऊ केजीएमयू के लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग में अब रात के समय मरीजों को इलाज संबंधी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। विभाग ने रात में मरीजों की सहायता के लिए एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित...
By Feb 10, 2026

Lucknow news: DM ने सुनी छात्रा की गुहार, पिता की मौत के बाद परीक्षा फीस माफ कर परिवार को दी मदद

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कलेक्ट्रेट में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में एक मार्मिक दृश्य देखने को मिला। एक छात्रा अपनी मां के साथ जिलाधिकारी (DM) विशाख जी के सामने पहुंची और रोते हुए...
By Feb 10, 2026

लखनऊ में Property Fraud: तालाब की जमीन बेचकर महिला से लाखों की ठगी

लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में एक महिला को सरकारी जमीन बेचकर लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। महिला ने एक प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज...
By Feb 10, 2026

लखनऊ में Cement Sariya के दाम बढ़े, घर बनाना हुआ महंगा

लखनऊ में घर बनाने का सपना देख रहे लोगों को अब अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। निर्माण सामग्री जैसे सीमेंट, सरिया और मौरंग के दामों में हाल ही में हुई बढ़ोतरी ने बजट को...
By Feb 10, 2026

साझा करें