RBI रेपो रेट कट: 30 लाख से 70 लाख होम लोन पर कितनी घटेगी EMI? जानें पूरा गणित
देश की केंद्रीय बैंक आरबीआई द्वारा हर दो महीने में मौद्रिक समिति (RBI MPC Meeting) की बैठक की जाती है। ये बैठक 3 दिसंबर से होने वाली है। इस बैठक के दौरान वित्तीय संबंधित कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाते हैं। इसके साथ ही रेपो रेट (Repo Rate) की समीक्षा कर ये तय किया जाता है कि बदलाव करना है या नहीं।
जून से लेकर अब तक हुई बैठक में आरबीआई ने रेपो रेट में कोई भी बदलाव नहीं किया है। इससे पहले इस साल की सभी बैठक में आरबीआई द्वारा रेपो रेट में कटौती की गई थी। कई एक्सपर्ट का मानना है कि 3 दिसंबर को होने वाली मौद्रिक समिति की बैठक में आरबीआई रेपो रेट में कटौती कर सकता है। आरबीआई रेपो रेट में 0.25 फीसदी या 25 बेसिक अंकों की कटौती कर सकता है। इसकी पुष्टि आरबीआई की बैठक के बाद ही हो पाएगी।
अब जानते हैं कि 30 लाख, 50 लाख और 70 लाख होम लोन में आपकी ईएमआई कितनी कम हो जाएगी? हमने नीचे कैलकुलेशन में लोन अवधि 30 साल मानी है। 30 साल होम लोन पर मौजूदा समय में एसबीआई 7.50 फीसदी ब्याज ले रहा है। अगर रेपो रेट में 0.25 फीसदी कटौती होती है और एसबीआई भी होम लोन ब्याज दर पर सामान्य कटौती करती है, तो ब्याज दर 7.25 फीसदी हो जाएगा।
अगर कोई व्यक्ति 30 साल के लिए 30 लाख रुपये का लोन लेता है, तो उसे 7.25 फीसदी के हिसाब से हर महीने 20,485 रुपये देने होंगे। 7.50 फीसदी ब्याज दर के हिसाब से अभी ये ईएमआई 20,976 रुपये देनी होती है। अगर ब्याज कम हुआ तो आप 511 रुपये प्रतिमाह की बचत कर लेंगे।
अगर कोई व्यक्ति 30 साल के लिए 50 लाख रुपये का लोन लेता है, तो उसे 7.25 फीसदी रिटर्न के हिसाब से 34,109 रुपये प्रतिमाह देने होंगे। अभी आपको 7.50 फीसदी ब्याज के हिसाब से आपको हर महीने 34,961 रुपये ईएमआई देनी होती है। अगर आपका ब्याज दर कम होता है, तो आप हर महीने 852 रुपये की बचत कर लेंगे।
ऐसी ही अगर कोई व्यक्ति 30 साल के लिए 70 लाख रुपये का लोन लेता है, तो उसे 7.25 फीसदी रिटर्न के हिसाब से 47,752 रुपये प्रति माह देने होंगे। अभी 70 लाख रुपये के होम लोन पर 48,945 रुपये प्रति माह देने होंगे। इस तरह से आप 193 रुपये प्रति माह की बचत कर लेंगे।
द्वारका में अवैध पार्किंग बनी मौत का कारण? जाम में फंसी एंबुलेंस, मरीजों की जान पर खतरा!
बिहार की सियासत में भूचाल! विधानसभा सत्र के बीच तेजस्वी यादव अचानक दिल्ली रवाना, राहुल गांधी से मुलाकात की अटकलें तेज
‘नेहरू चाहते थे सरकारी पैसे से बने बाबरी मस्जिद’, राजनाथ सिंह के दावे पर भड़की कांग्रेस, दिया करारा जवाब
संसद में कुत्ता लेकर पहुंची रेणुका चौधरी, ‘भौ-भौ’ करके दिया जवाब; गरमाई सियासत
RBI MPC बैठक शुरू: क्या आम आदमी की EMI घटेगी? रेपो रेट पर बड़ा फैसला आज!
PM मोदी के ‘चायवाला’ AI वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस को दिया ‘नामदार’ कहकर करारा जवाब
चांदी में तूफानी तेजी, 3000 रुपये प्रति किलो उछला दाम; क्या 1 लाख रुपये तक पहुंचेगी कीमत?
S-400 से कितना बेहतर है S-500? रूस के नए ‘रक्षा कवच’ की खासियतें, जिस पर भारत की नजर
