RBI MPC बैठक शुरू: क्या आम आदमी की EMI घटेगी? रेपो रेट पर बड़ा फैसला आज!
आज से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक समिति की बैठक शुरू हो चुकी है। यह बैठक 5 दिसंबर तक चलने वाली है। इस बैठक के दौरान वित्तीय संबंधित कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। इसके साथ ही यह तय किया जाएगा कि रेपो रेट में कोई बदलाव करना है या नहीं।
रेपो रेट का सीधा असर आपके लोन की ईएमआई पर पड़ता है। इससे पहले दो बार (अगस्त और अक्टूबर) में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया था। अगस्त और अक्टूबर में रेपो रेट को 5.50 फीसदी पर बरकरार रखा गया था। अब सवाल है कि क्या आरबीआई इस बार रेपो रेट में कटौती करेगा या नहीं?
कई रिपोर्ट और विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार हो रही बैठक में आरबीआई रेपो रेट में कटौती कर सकता है। माना जा रहा है कि इस बार रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो रेपो रेट 5.25 फीसदी हो जाएगा। हालांकि इस बात की पुष्टि 5 दिसंबर को होगी।
देश की केंद्रीय बैंक, एक साल में हर दो महीने बाद मौद्रिक समिति की बैठक आयोजित करती है। इस बैठक के दौरान रेपो रेट और अन्य वित्तीय संबंधित निर्णय लिए जाते हैं। रेपो रेट वो दर है, जिसके आधार पर वाणिज्यिक बैंक आरबीआई से लोन लेते हैं। अगर रेपो रेट में कटौती होती है, तो बैंकों को लोन कम ब्याज पर मिलेगा। फिर आपको भी कम ब्याज पर लोन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे आपकी EMI कम हो जाएगी।
द्वारका में अवैध पार्किंग बनी मौत का कारण? जाम में फंसी एंबुलेंस, मरीजों की जान पर खतरा!
बिहार की सियासत में भूचाल! विधानसभा सत्र के बीच तेजस्वी यादव अचानक दिल्ली रवाना, राहुल गांधी से मुलाकात की अटकलें तेज
‘नेहरू चाहते थे सरकारी पैसे से बने बाबरी मस्जिद’, राजनाथ सिंह के दावे पर भड़की कांग्रेस, दिया करारा जवाब
संसद में कुत्ता लेकर पहुंची रेणुका चौधरी, ‘भौ-भौ’ करके दिया जवाब; गरमाई सियासत
PM मोदी के ‘चायवाला’ AI वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस को दिया ‘नामदार’ कहकर करारा जवाब
चांदी में तूफानी तेजी, 3000 रुपये प्रति किलो उछला दाम; क्या 1 लाख रुपये तक पहुंचेगी कीमत?
S-400 से कितना बेहतर है S-500? रूस के नए ‘रक्षा कवच’ की खासियतें, जिस पर भारत की नजर
यमुना में ‘जहरीले झाग’ पर बड़ा एक्शन: TERI की रिपोर्ट के बाद सरकार ने उठाया ये कदम, अब ऐसे होगी सफाई
