0

रुड़की में अवैध कॉलोनियों पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर, हड़कंप मचा

By Nov 23, 2025

रुड़की के निकटवर्ती क्षेत्रों में बिना अनुमति के विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस बल की मौजूदगी में प्राधिकरण की टीम ने जेसीबी मशीनों का उपयोग करते हुए तीन अलग-अलग स्थानों पर चल रहे अवैध निर्माणों को जमींदोज कर दिया। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

सूत्रों के अनुसार, प्राधिकरण को रुड़की के से सटे खंजरपुर में लगभग एक साल से विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी की शिकायत मिली थी। मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो शिकायत सही पाई गई। इस कॉलोनी में दो मकानों का निर्माण भी पूरा हो चुका था। प्राधिकरण की टीम ने अविलंब कार्रवाई करते हुए जेसीबी से निर्माणधीन ढांचे को ध्वस्त कर दिया।

इसके अतिरिक्त, रामधाम कॉलोनी में कृषि भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनी विकसित करने का मामला भी सामने आया। प्राधिकरण की टीम ने यहां भी बुलडोजर चलाकर कॉलोनी की सड़कों और सीमेंट के विद्युत पोलों को ध्वस्त कर दिया। इसी क्रम में शेरपुर में भी एक अन्य अवैध कॉलोनी की सड़क को ध्वस्त किया गया। प्राधिकरण की यह कार्रवाई आमजन को यह संदेश देने के लिए की गई है कि अवैध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। प्राधिकरण द्वारा लगातार ऐसे निर्माणों पर नजर रखी जा रही है जो बिना अनुमति के विकसित किए जा रहे हैं। शिकायतों के आधार पर और स्वयं संज्ञान लेकर ऐसी कॉलोनियों को ध्वस्त करने का अभियान चलाया जाएगा। इस कार्रवाई से अवैध प्लाटिंग करने वालों में हड़कंप मच गया है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

प्रेमी ने शादी से किया इनकार, प्रेमिका पहुंची घर, मचाया हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस

रुड़की में उस समय हड़कंप मच गया जब सहारनपुर की एक युवती अपने प्रेमी के घर जा पहुंची और शादी के लिए ज़बरन हंगामा करने लगी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच इंटरनेट...
By Nov 23, 2025

साझा करें