Ranveer Singh की ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, 3 दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री!
रणवीर सिंह की हालिया रिलीज ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने पहले वीकेंड में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करके एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। रणवीर सिंह के दमदार अभिनय, बेहतरीन कहानी और अन्य कलाकारों के प्रदर्शन ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफलता हासिल की है।
Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, ‘धुरंधर’ ने रविवार को 43 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 103 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म ने पहले दिन 28 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 32 करोड़ रुपये कमाए थे। अब सभी की निगाहें सोमवार के कलेक्शन पर टिकी हैं, जिसे ‘फर्स्ट मंडे टेस्ट’ कहा जाता है।
‘धुरंधर’ की कहानी हमजा अली मजारी (रणवीर सिंह) नामक एक रहस्यमय व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो रहमान डकैत के गिरोह में शामिल हो जाता है। बाद में पता चलता है कि हमजा पाकिस्तान में भारत का एजेंट है, जो अंडरवर्ल्ड की गतिविधियों की जानकारी जुटाने के लिए वहां गया है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है।
IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
