रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ओटीटी पर इस दिन होगी स्ट्रीम, नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज
रणवीर सिंह अभिनीत बहुचर्चित स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ अगले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह है, लेकिन अब थिएटर रिलीज से पहले ही इसके ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने की खबर ने तहलका मचा दिया है।
सूत्रों के अनुसार, ‘धुरंधर’ के डिजिटल राइट्स लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने खरीद लिए हैं। बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। विभिन्न रिपोर्टों के मुताबिक, यह फिल्म थिएटर रिलीज के लगभग दो महीने बाद, यानी 30 जनवरी 2025 को नेटफ्लिक्स पर ग्लोबल ऑडियंस के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। हालांकि, मेकर्स या नेटफ्लिक्स की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
‘धुरंधर’ एक स्पाई ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर भी दर्शकों में काफी उत्सुकता है।
हाल ही में ‘धुरंधर’ फिल्म एक विवाद में भी घिर गई है। फिल्म के निर्देशक आदित्य धर द्वारा रणवीर सिंह के किरदार को लेकर दी गई सफाई के बावजूद, अशोक चक्र विजेता मेजर मोहित शर्मा के परिवार ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। परिवार का आरोप है कि फिल्म में इंडियन आर्मी और मेजर मोहित शर्मा के कानूनी उत्तराधिकारियों से अनुमति लिए बिना ही स्पेशल फोर्स ऑफिसर के गुप्त ऑपरेशन और उनकी शहादत से जुड़ी घटनाओं को फिल्माया गया है। परिवार ने फिल्म की सार्वजनिक स्क्रीनिंग से पहले उसे देखने की भी गुजारिश की है।
दिल्ली के तिगड़ी एक्सटेंशन में भीषण आग, तीन की मौत, दो घायल
मैकाले की मानसिकता से मुक्ति: 2035 तक शिक्षा में भारतीय जड़ों को जोड़ने की मुहिम
Lenskart का मुनाफा 19.6% बढ़ा, Q2 FY26 में शानदार प्रदर्शन
आप के दो बार के विधायक राजेश गुप्ता भाजपा में शामिल, भावुक हुए
दिल्ली में जन्मदिन से ठीक पहले युवक की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार
न्यायिक स्वतंत्रता पर भारत का ‘स्वदेशी’ विचार: चरपाई का अनोखा दृष्टांत
दिल्ली में पिस्तौल की नोक पर लूट का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के 10 स्टेशनों पर खुलेंगे व्यावसायिक केंद्र
