पिथौरागढ़ के राकेश धामी ने रचा इतिहास, IMA पासिंग आउट परेड में बने लेफ्टिनेंट
पिथौरागढ़ जिले के नैनी सैनी गांव के युवा राकेश धामी ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर अपने परिवार और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में पासिंग आउट परेड के बाद राकेश को यह पद मिला।
राकेश ने अपनी सैन्य पृष्ठभूमि को आगे बढ़ाया है। मूल रूप से कटियानी गांव के रहने वाले राकेश धामी का परिवार वर्तमान में नैनी सैनी गांव में रहता है। उनके पिता होशियार सिंह धामी भी भारतीय सेना में कार्यरत हैं, जबकि माता कमला धामी गृहिणी हैं। राकेश ने हाईस्कूल और इंटर तक की शिक्षा जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल से प्राप्त की।
राकेश के लेफ्टिनेंट बनने पर दर्जा मंत्री गणेश भंडारी, जिला पंचायत सदस्य हेमा इंद्र बम, ग्राम प्रधान संगीता हरीश बिष्ट सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में शनिवार 13 दिसंबर को पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान भारतीय सेना को 491 युवा सैन्य अफसर मिले, जिनमें राकेश धामी भी शामिल थे। थल सेनाध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी ने परेड की सलामी ली।
