0

राजपाल यादव ने प्रेमानंद महाराज से की भेंट, प्रवचनों से हुए प्रेरित

By Dec 2, 2025

वृंदावन में आध्यात्मिक माहौल के बीच जाने-माने हास्य अभिनेता राजपाल यादव ने मंगलवार को श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचकर प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। इस दौरान प्रेमानंद महाराज ने उन्हें नाम जप का महत्व बताते हुए ईश्वर से जुड़े रहने की प्रेरणा दी।

प्रेमानंद महाराज ने प्रवचन देते हुए कहा कि मन को सदैव भगवान से जोड़े रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन की कठिन परिस्थितियों में केवल ईश्वर ही सहारा बन सकते हैं, इसलिए निरंतर नाम जप करते रहना चाहिए। दुख और विपत्ति का सामना करना सीखना चाहिए, न कि उनसे हार माननी चाहिए। यदि आप केवल ईश्वर से प्रेम करते हैं, तो वे आपकी पुकार सुनेंगे, आपको दर्शन देंगे, क्योंकि वे सर्वव्यापी हैं।

राजपाल यादव ने महाराज को बताया कि वे पहले ‘सच्चिदानंद रूपाय…’ मंत्र का जाप करते थे, लेकिन अब आपके (प्रेमानंद महाराज के) बताए हुए ‘कृष्णय वासुदेवाय’ मंत्र का जाप भी विधिवत रूप से शुरू कर दिया है।

महाराज के समक्ष अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए राजपाल यादव ने कहा कि वे उनके समक्ष बहुत कुछ कहना चाहते थे, परंतु उनके सान्निध्य में आकर वे भावुक हो गए और शब्दों का चयन कठिन पा रहे थे। यह मुलाकात वृंदावन में एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक अनुभव के रूप में देखी गई, जहाँ कला जगत की एक जानी-मानी हस्ती ने आध्यात्मिक गुरु से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें