राहुल गांधी हार के शतक से पांच कदम दूर, भाजपा का कांग्रेस पर तीखा प्रहार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर उनके चुनावी प्रदर्शन को लेकर तीखा हमला बोला है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा ने राहुल गांधी को पिछले दो दशकों में 95 चुनावी विफलताओं का सामना करने वाला नेता बताते हुए तंज कसा है कि वे हार के शतक से महज पांच कदम दूर हैं।
पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर बिहार के कांग्रेस नेताओं की राय और लोकसभा में विपक्ष के नेता के निर्णयों के बीच भारी अंतर को भी उजागर किया।
सूत्रों के अनुसार, भाजपा के आइटी सेल के इंचार्ज अमित मालवीय ने मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने में राहुल गांधी की कथित अक्षमता पर उठे सवालों के जवाब में उन्होंने संकेत दिया कि वह पार्टी के खराब प्रदर्शन से चिंतित नहीं हैं।
मालवीय ने आगे कहा कि राहुल गांधी के नाम 95 हार दर्ज हैं और कुछ लोग उन्हें ‘9 से 5’ यानी आरोप-प्रत्यारोप का खेल खेलने वाला राजनेता कहेंगे। उन्होंने वंशानुगत राजनीति पर भी सवाल उठाया और इसे भारतीय संस्थानों पर हमले की रणनीति का हिस्सा बताया।
बिहार कांग्रेस में मतदाता सूची के मुद्दे पर उभरे मतभेदों पर भाजपा नेता ने कहा कि वरिष्ठ नेता शकील अहमद ने राहुल गांधी के विरोध को पूरी तरह बकवास बताया था। उन्होंने उचित ही सवाल उठाया था कि अगर 65 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए तो वे लोग प्रदर्शन करने क्यों नहीं सामने आए। कांग्रेस, राजद या वामपंथी पार्टियों की तरफ से कोई आपत्ति क्यों नहीं दर्ज कराई गई। यह स्वाभाविक है कि राहुल गांधी अवैध घुसपैठियों के समर्थन में अभियान चला रहे थे, जिनमें से ज्यादातर रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुसलमान थे।
पश्चिम बंगाल पर अपना ध्यान केंद्रित करते हुए, भाजपा के बंगाल सह-प्रभारी मालवीय ने कहा कि ममता बनर्जी को शकील अहमद के कथन से सीख लेते हुए मतदाता सूची के पुनरीक्षण का विरोध रोक देना चाहिए। इस प्रक्रिया का उद्देश्य अनुपस्थित, स्थायी रूप से स्थानांतरित, मृत, गैर-भारतीय नागरिकों, नाबालिगों और पहले से पंजीकृत मतदाताओं को हटाना है।
मालवीय ने कहा कि ममता बनर्जी के प्रतिरोध से केवल यह साबित होगा कि वह फर्जी और अवैध बांग्लादेशी मुस्लिमों और रोहिंग्या को मतदाता सूची में बनाए रखना चाहती हैं, क्योंकि वह जानती हैं कि इसके बगैर वह जीत नहीं पाएंगी। उन्होंने चेतावनी दी कि पश्चिम बंगाल में गणना फार्म वितरित हो चुके हैं और यह सर्वविदित हो चुका है कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) बीएलओ पर दबाव डाल रही है कि फर्जी, मृत और अवैध मतदाताओं को सूची में बनाए रखा जाए।
मालवीय ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण का विरोध करने वाले लोगों को आगाह किया कि अवैध फार्म भरने या फर्जी दस्तावेज लगाने पर एक साल की जेल हो सकती है। बीएलओ को भी जांच से गुजरना पड़ेगा। उन्होंने टीएमसी के लिए अपने करियर और जीवन से खिलवाड़ न करने की सलाह दी और कहा कि अवैध मतदाताओं को चुपचाप खिसक लेना चाहिए। बिहार में महागठबंधन की हार से सीख लें, क्योंकि ममता बनर्जी आपको बचाने नहीं आएंगी।
BJP तोड़ सकती है कांग्रेस का 40 साल पुराना रिकॉर्ड, अमित मालवीय ने किया बड़ा दावा
रोहिणी आचार्य के अपमान पर तेज प्रताप का कड़ा प्रहार, ‘जयचंदों’ को दी चेतावनी
कांग्रेस ने SIR राज्यों के पदाधिकारियों की बुलाई बैठक, नई रणनीति पर होगी चर्चा
राहुल गांधी पर भाजपा का तंज: हार के शतक से पांच कदम दूर, बिहार चुनाव पर उठाए सवाल
पटना की हवा जहरीली: समनपुरा सबसे प्रदूषित, AQI 300 के पार
बिहार में आदर्श आचार संहिता हटी, विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार
बिहार चुनाव में हार के बाद तेजस्वी यादव आज करेंगे मंथन, बुलाई अहम बैठक
बिहार में कड़ाके की ठंड की दस्तक, मफलर-जैकेट तैयार रखें
