पुतिन का भारत दौरा: पीएम मोदी के साथ डिनर पर होगी खास बातचीत, एजेंडा में S-400 और व्यापार
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज से दो दिवसीय भारत यात्रा पर रहेंगे। गुरुवार शाम पुतिन नई दिल्ली पहुंचेंगे, इसके बाद प्रधानमंत्री निवास जाएंगे, जहां उनके सम्मान में रात्रिभोज का भी इंतजाम किया गया है। यह डिनर अनौपचारिक होने की उम्मीद है, इसमें दोनों नेताओं को शिखर सम्मेलन से पहले खुलकर बात करने का मौका मिलेगा।
पुतिन ऐसे समय में भारत आए हैं, जब रूस से तेल खरीद को लेकर अमेरिका भारत पर कूटनीतिक व आर्थिक दबाव बनाने में जुटा है। ऐसे में पूरी दुनिया की नजर 23वें भारत-रूस सालाना शिखर सम्मेलन पर रहने वाली है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार सुबह अपने आधिकारिक कार्यक्रमों की शुरुआत एक औपचारिक स्वागत समारोह के साथ करेंगे।
मोदी और पुतिन की अगुआई में शुक्रवार को आयोजित इस शिखर सम्मेलन में भारत द्वारा लंबित सैन्य हार्डवेयर की शीघ्र आपूर्ति के लिए दबाव डालने की उम्मीद है। क्योंकि यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद से कुछ आपूर्ति में देरी देखने को मिल रही है। इस सम्मेलन के दौरान व्यापार मुद्दे पर भी विशेष फोकस रहेगा। रूस की तरफ से कोशिश की जा रही है कि रिटेल, सूचना प्रौद्योगिकी व प्रौद्योगिकी क्षेत्र की भारतीय कंपनियां वहां प्लांट लगाए, जबकि भारतीय पक्ष यह चाहता है कि रूस ज्यादा से ज्यादा उत्पादों व सेवाओं का आयात भारत से करे, ताकि कारोबारी घाटा को पूरा किया जा सके।
भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान एस-400 वायु रक्षा प्रणालियां जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। भारत ने 2018 में पांच एस-400 इकाइयों के लिए 5 अरब अमेरिकी डॉलर का सौदा किया था। तीन स्क्वाड्रन वितरित किए जा चुके हैं और अगले साल के मध्य तक दो और स्क्वाड्रन मिलने की उम्मीद है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने बताया कि इस सम्मेलन के दौरान पांचवीं पीढ़ी के Su-57 लड़ाकू विमानों में भारत की रुचि पर भी चर्चा हो सकती है।
‘नेहरू ने की थी वोट चोरी’: अमित शाह ने RSS पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, कहा- मोदी और मैं दोनों RSS के अनुयायी
अमित शाह का लोकसभा में कांग्रेस पर पलटवार: ‘नेहरू ने की थी वोट चोरी’, RSS को लेकर भी दिया जवाब
बहस से नहीं भागती BJP: अमित शाह के बयान के बीच TMC ने प्रदूषण पर सरकार को घेरा
क्रिप्टो टैक्स से सरकार की बंपर कमाई! 3 साल में TDS से आए 1100 करोड़ रुपये, संसद में हुआ खुलासा
Kritika Kamra ने किया रिश्ते को ऑफिशियल, कौन हैं Gaurav Kapur? क्रिकेटर से लेकर VJ तक, जानिए उनका सफर और पहली शादी का सच
पीएम मोदी, अमित शाह की मौजूदगी में राहुल गांधी का बड़ा विरोध, चयन पैनल की बैठक में दिया असहमति नोट
चांदी धड़ाम, सोने में उछाल! लखनऊ-पटना में चेक करें आज के लेटेस्ट रेट
IndiGo संकट: सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, अब दिल्ली HC से यात्रियों को राहत की उम्मीद
