0

गरीबी दूर करने अरमीनिया गया था पंजाबी युवक, हार्ट अटैक से हुई मौत, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार

By Dec 13, 2025

पंजाब के गांव अकरपुरा के निवासी रबिंदर सिंह की अरमीनिया में काम करते समय हृदय गति रुकने से मौत हो गई। रबिंदर सिंह दो साल पहले परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने और कर्जा चुकाने के लिए विदेश गया था। वह अपने पीछे पत्नी, एक विमंदित बेटी और एक बेटे को छोड़ गया है।

मृतक की पत्नी और रिश्तेदारों ने बताया कि रबिंदर सिंह के घर की आर्थिक हालत अच्छी नहीं थी। उसके भाई का भी निधन हो चुका था, जिसके कारण दो परिवारों की जिम्मेदारी उस पर थी। दो साल पहले वह कर्जा लेकर अरमीनिया गया था, जहाँ वह लेबर का काम करता था।

गत पांच दिसंबर को रबिंदर सिंह के साथी का फोन आया कि काम करते समय अचानक हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई। परिवार ने बताया कि रबिंदर सिंह ही घर में कमाने वाला था। परिवार ने केंद्र और पंजाब सरकार से गुहार लगाई है कि शव को जल्द से जल्द गांव लाया जाए, ताकि वे उसका अंतिम संस्कार कर सकें।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें