ऊर्जा संरक्षण में पंजाब ने देशभर में लहराया परचम, राष्ट्रपति ने किया मंत्री अरोड़ा को सम्मानित
पंजाब ने ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रीय मूल्यांकन में पंजाब को पूरे देश में दूसरा स्थान मिला है, जो राज्य सरकार के प्रयासों की सफलता को दर्शाता है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए भारत की राष्ट्रपति ने पंजाब सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत विभाग के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह अमन अरोड़ा को सम्मानित किया। यह सम्मान पंजाब एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (PEDA) और मान सरकार द्वारा किए गए कार्यों का परिणाम है।
मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि राज्य में ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। अब तक 18,000 सोलर पंप लगाए जा चुके हैं, जिससे किसानों को सिंचाई के लिए सौर ऊर्जा का लाभ मिल रहा है। इसके अलावा, 35 मेगावॉट क्षमता वाले सरकारी भवनों को सौर ऊर्जा से जोड़ा गया है, जबकि 25 मेगावॉट के नए प्रोजेक्ट्स पर काम जारी है। इन प्रयासों के माध्यम से पंजाब में लगभग 12 हजार मिलियन यूनिट बिजली की बचत की जा चुकी है।
अरोड़ा ने कहा कि ईमानदारी और लगन से किए गए काम के परिणाम हमेशा सकारात्मक होते हैं। राज्य सरकार का लक्ष्य आने वाले समय में पंजाब को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है। इसके लिए नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से उत्पादन को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि राज्य पर्यावरण के अनुकूल विकास की दिशा में आगे बढ़ सके।
मुरादाबाद में विधायक के भाई पर हमला, ज्वैलरी शॉप से लौटते वक्त पीटा
सबको चौंकाया! बिहार के नितिन नवीन को मिली बीजेपी में बड़ी जिम्मेदारी, बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
आगरा: समोसे के पैसे मांगने पर दबंग ग्राहक ने दुकानदार पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान
चांदी लूटने वाले 25 हजार के तीन इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने दबोचा
‘वोट चोरी’ BJP के DNA में है: राहुल गांधी; EC को दी चेतावनी, BJP ने नेहरू परिवार को बताया ‘मुगल’
भाजपा के नए कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन, बोले- ‘हम बंगाल भी जीतेंगे’
‘मेरा खून खौल गया… ‘Adivi Sesh ने धुरंधर के बारे में कह दी ऐसी बात, आदित्य धर ने दिया जवाब
नोएडा में प्रदूषण का ‘ग्रेप 4’ कहर: AQI 400 पार होते ही इन कक्षाओं के लिए ऑनलाइन क्लास अनिवार्य
