जन विश्वास विधेयक से कानपुर के उद्यमियों को इंस्पेक्टर राज से मिलेगी मुक्ति: रमेश अवस्थी
सांसद जन विश्वास संशोधन कमेटी के सदस्य रमेश अवस्थी ने लोकसभा में ‘जन विश्वास (संशोधन) विधेयक, 2026’ पर चर्चा करते हुए इसे भारत के आत्मविश्वास का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि पिछले 75 वर्षों से देश के व्यापारी, किसान और आम नागरिक छोटी-छोटी तकनीकी भूलों के कारण अपराधी की तरह देखे जाते थे। यह विधेयक गुलामी की मानसिकता के आखिरी प्रतीकों को मिटाकर विश्वास पैदा कराएगा।
इस विधेयक का कानपुर के व्यापार को विशेष रूप से बड़ा लाभ मिलेगा। चमड़ा और कपड़ा उद्योग समेत एमएसएमई सेक्टर पुराने और जटिल कानूनों के कारण प्रभावित था। मामूली तकनीकी खामियों के लिए भी उन्हें अपराधिक मुकदमों का सामना करना पड़ता था।
इस नए विधेयक के पारित होने से कानपुर के उद्यमियों में ‘इंस्पेक्टर राज’ का डर खत्म होगा। यह बदलाव व्यापार को नई गति प्रदान करेगा और उद्यमियों को नवाचार तथा विस्तार के लिए प्रोत्साहित करेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।
कासगंज में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा: पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों संग किया पैदल मार्च
कानपुर किडनी कांड: फरार डॉक्टरों पर लुकआउट नोटिस, मेरठ के अस्पताल से जुड़े तार
एक वर्षीय बालक से कुकृत्य: आरोपी अमन पर FIR, UP crime news
स्कूली वाहनों पर सख्ती: ऑटो चालकों की हड़ताल, अभिभावक बोले – बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि
लखनऊ: असलहों से लैस बदमाशों ने बच्ची को बंधक बनाकर लूटे लाखों के जेवर, फायरिंग कर फरार
बिजली बिल में लापरवाही: एक्सईएन को एमडी ने हटाया, उपभोक्ता को मिला न्याय
स्कूलों में ‘स्कूल चलो अभियान’: बच्चों का स्वागत, कहीं खुशी तो कहीं रोते हुए पहुंचे बच्चे
अलीगढ़ अभिभावक एसोसिएशन ने कमिश्नर से की मुलाकात, पुस्तक माफियाओं से निजात की मांग
