0

ऋषिकेश में जन सेवा केंद्र सील, कई लोगों के आधार कार्ड बरामद; दस्तावेजों के दुरुपयोग की आशंका

By Dec 10, 2025

देहरादून में जन सेवा केंद्रों की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन सक्रिय है। हाल ही में ऋषिकेश के वीरपुर खुर्द क्षेत्र में एक जन सेवा केंद्र पर छापेमारी की गई। जांच में पाया गया कि केंद्र की सीएससी आईडी मनीषा नामदेव के नाम पर पंजीकृत थी, लेकिन मौके पर संचालन कोई और कर रहा था। बोर्ड पर विभा नामदेव और आर नामदेव का नाम अंकित था।

प्रशासन को केंद्र से नौ आधार कार्ड, तीन राशन कार्ड, तीन श्रमिक कार्ड और एक आयुष्मान कार्ड सहित कई संवेदनशील दस्तावेज मिले। संचालक इन दस्तावेजों को अपने पास रखने का कोई वैध कारण नहीं बता सके। इससे इन महत्वपूर्ण व्यक्तिगत डेटा के दुरुपयोग की आशंका बढ़ गई। केंद्र पर निर्गत प्रमाणपत्रों से संबंधित पंजिका भी नहीं मिली, और खाली बीपीएल सर्वे कार्ड भी बरामद हुए। इन गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से केंद्र को सील कर दिया।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें