ईरान हमले के विरोध में प्रदर्शन: लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, राहगीर बेबस
ईरान पर हुए हमले के विरोध और एक मौलाना की मौत की सूचना पर रूमीगेट पर शिया समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया। इस भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने आनन-फानन में वाहनों का मार्ग बदल दिया। पुराने लखनऊ के हुसैनाबाद और इमामबाड़ा जैसे संवेदनशील इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया। पक्का पुल और डालीगंज की ओर यातायात को बीच-बीच में रोका गया। प्रदर्शनकारियों की भीड़ के कारण एक लेन से वाहनों को धीरे-धीरे गुजारा गया, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई और राहगीर बेबस नजर आए।
हुसैनाबाद, घंटाघर और चौक से नींबू पार्क की ओर जाने वाले रास्ते बंद कर दिए गए थे। सीतापुर रोड से डालीगंज क्रासिंग होते हुए बड़ा इमामबाड़ा की ओर जाने वाले ट्रैफिक को भी कुछ देर के लिए रोका गया। शाम को जुलूस के दौरान बैरिकेडिंग लगाकर रास्ते पूरी तरह बंद कर दिए गए। ठाकुरगंज से आने वाले वाहनों को सीधे चौक की ओर भेजा गया। इस दौरान पुराने लखनऊ क्षेत्र में रोडवेज बस, सिटी बसों और भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहा। ट्रैफिक कर्मियों ने बताया कि एक लेन से यातायात को सामान्य करने का प्रयास किया गया, जिससे कुछ देर के लिए जाम लगा रहा, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई। इस प्रदर्शन के कारण शहर के यातायात पर असर पड़ा, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
होली पर हुड़दंग करने वालों पर कसेगा शिकंजा, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर जब्त होगी गाड़ी: Lucknow Traffic Police
लखनऊ विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में दाखिले की अंतिम तिथि 15 मार्च, जानें पूरी प्रक्रिया
खामेनेई की मौत पर लखनऊ में उबाल, इमामबाड़ा तीन दिन के लिए बंद
केसरीखेड़ा-कृष्णानगर पुल पर होली बाद गर्डर रखे जाएंगे, लखनऊ की 5 लाख आबादी को मिलेगा लाभ
कान्हा उपवन को मिला GMP प्रमाण पत्र, पशु संरक्षण में अंतरराष्ट्रीय मानक हासिल
विज्ञान का उद्देश्य समावेशी विकास से जुड़े: कुलपति संजय सिंह
लखनऊ: चार दिन से बंद बिरयानी की दुकान के फ्रीजर से मिला युवक का शव, जांच जारी
