लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. एकता सिंह को ‘वर्ल्ड रिसर्च फेलो’ ऑफ लंदन की मानद उपाधि
यूनाइटेड किंगडम स्थित प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय संस्था यूनिवर्सल वर्ल्ड रिसर्च इनोवेशन सेन्टर ने लखनऊ विश्वविद्यालय में एग्रोनॉमी की प्रोफेसर डॉ. एकता सिंह को ‘वर्ल्ड रिसर्च फेलो’ ऑफ लंदन की मानद उपाधि से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें वैश्विक स्तर पर उच्च स्तरीय शोध, अकादमिक उत्कृष्टता और नवाचार को प्रोत्साहित करने में उनके उल्लेखनीय एवं दीर्घकालिक योगदान के लिए प्रदान किया गया है। यह उपलब्धि भारतीय शोध समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
डॉ. एकता सिंह ने अपने विषय क्षेत्र में गहन विश्लेषण, नवाचार-आधारित अध्ययन एवं सामाजिक उपयोगिता से जुड़े उच्च स्तरीय शोध कार्य किए हैं। उनके शोध ने न केवल अकादमिक विमर्श को समृद्ध किया है, बल्कि नीति-निर्माण और व्यावहारिक अनुप्रयोग के स्तर पर भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठियों, सम्मेलनों एवं सेमिनारों में सक्रिय सहभागिता की है। उनके शोध-पत्रों और विचारों को अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर व्यापक सराहना मिली है, जिससे भारतीय शोध परंपरा को वैश्विक पहचान मिली है। यह सम्मान न केवल डॉ. एकता सिंह के व्यक्तिगत प्रयासों को मान्यता देता है, बल्कि भारतीय शोधकर्ताओं के लिए वैश्विक मंच पर नए अवसर भी खोलता है।
