प्रो. मनुप्रताप की शानदार पारी, कुलपति एकादश ने जीता क्रिकेट मैच
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय परिसर में गुरुवार को कुलपति एकादश और कुलसचिव एकादश के बीच एक रोमांचक क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। सेंट जॉन्स डिग्री कॉलेज मैदान पर खेले गए इस मुकाबले का शुभारंभ कुलपति प्रो. आशु रानी ने किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कुलसचिव एकादश ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 148 रन बनाए। सुनीत यादव ने 76 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि चेतन और मनीष ने 15-15 रन जोड़े। कुलपति एकादश की ओर से हरवीर सिंह और प्रो. मनु प्रताप सिंह ने दो-दो विकेट लिए।
149 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुलपति एकादश की जीत के हीरो कप्तान प्रो. मनु प्रताप सिंह रहे, जिन्होंने 32 गेंदों में 46 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। उनके अलावा डॉ. आशु ने नाबाद 41 और डॉ. मनीष कुमार ने नाबाद 18 रन बनाकर टीम को 17 ओवर में ही 2 विकेट खोकर जीत दिला दी। कुलसचिव एकादश के लिए चेतन ने दोनों विकेट हासिल किए। प्रो. मनु प्रताप सिंह को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मैच का आयोजन विश्वविद्यालय के शिक्षकों के बीच खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था, जिसका सीधा असर शिक्षकों के आपसी सौहार्द और टीम वर्क पर पड़ेगा।
सिकंदरा पुलिस को करोड़ों के जेवरात चोरी का सुराग, जल्द खुलासे की उम्मीद
देवकी नंदन ठाकुर का आगरा में ‘हिंदुत्व एकता’ पर जोर, बोले- मंदिर वापसी के लिए एकजुट हों
आगरा में टोल टैक्स का नया फॉर्मूला: कमिश्नर ने जारी किए आदेश, जाम से मिलेगी निजात
NH-19 पर हादसों का सिलसिला: आगरा में भारी वाहनों पर स्थायी रोक की मांग, city traffic management
आगरा में बंदरों का उत्पात: छत पर पढ़ रहे छात्र पर हमला, सिर में लगा गंभीर चोट, बोर्ड परीक्षा की तैयारी प्रभावित
आगरा में रिटायर्ड कर्मचारी से 5.33 लाख की साइबर ठगी, पेंशन खाता अपडेट का झांसा
बैंक हड़ताल: चार दिन बंद रहेंगे सरकारी बैंक, जरूरी काम निपटा लें
