3.26 लाख बच्चों को पोलियो से बचाने की तैयारी, 14 दिसंबर से शुरू होगा महाअभियान
जनपद में पल्स पोलियो अभियान में तीन लाख 26 हजार शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए 538 टीमें लगाई हैं। सीएमओ डा. राजीव अग्रवाल ने बताया कि 14 दिसंबर को जिले के सभी ब्लाक में पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। 15 दिसंबर से टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी।
शुक्रवार को सीएमओ डा. राजीव अग्रवाल ने बताया कि 14 दिसंबर को सभी ब्लाक में 736 बूथों पर शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराकर पिलाकर अभियान का शुभारंभ होगा। 15 से 19 दिसंबर तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। स्वास्थ्य विभाग की 538 टीमें लगाई गई हैं। जिसमें 457 टीमें, 62 ट्रांजिट टीमें व 19 मोबाइल टीमें बनाई गई हैं। यह टीमें जिले के दो लाख 71 हजार घरों तक पहुंचेंगी। जिले में स्थित 211 ईंट भट्ठों पर रहे बच्चों को भी पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
बक्सर नगर परिषद में बड़ा बदलाव, MLA ने दिए निर्देश: पार्षद की सहमति के बिना नहीं मिलेगा विकास कार्यों का पैसा
12 साल बाद हो रहा UP BJP अध्यक्ष का चुनाव, 45 साल के इतिहास में कभी नहीं पड़ी वोटिंग की नौबत
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: ‘कोलसेतु’ को मंजूरी, अब कोयला निर्यात करना होगा आसान
पल्स पोलियो अभियान: 3.26 लाख बच्चों को मिलेगी खुराक, स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर
सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस सख्त: 217 वाहनों पर जुर्माना, 3 सीज, लाखों का चालान
नियम तोड़ने पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 217 वाहनों के चालान काटे, 3 सीज
IndiGo पर सरकार का शिकंजा: 58 करोड़ का नोटिस, DGCA की कार्रवाई और उड़ानें रद्द होने का सिलसिला जारी
बक्सर में DM का सख्त एक्शन! ताप बिजली घर के ऊपर उड़ने पर रोक, सुरक्षा को लेकर लिया बड़ा फैसला
