यूपी में दो नए State University खोलने की तैयारी, विधानसभा में पेश हुआ अध्यादेश
उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने दो नए विश्वविद्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया है। ये विश्वविद्यालय भदोही (संत रविदास नगर) और शाहजहांपुर में खोले जाएंगे। इसके लिए सोमवार को विधानसभा में उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) अध्यादेश-2026 पेश किया गया।
भदोही में नया विश्वविद्यालय ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से खोला जाएगा। इसके तहत, काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ज्ञानपुर, भदोही को ही उच्चीकृत कर विश्वविद्यालय का दर्जा दिया जाएगा।
शाहजहांपुर में स्वामी शुकदेवानंदवानंद विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। यह विश्वविद्यालय स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती मुमुक्ष आश्रम ट्रस्ट द्वारा संचालित शैक्षणिक संस्थाओं को उच्चीकृत करके बनाया जाएगा। ट्रस्ट इस विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए अपनी संपत्तियां राज्य सरकार को निःशुल्क सौंपेगा।
इन दोनों new university की स्थापना का लक्ष्य प्रदेश में उच्च शिक्षा के अवसरों को बढ़ाना और क्षेत्रीय असंतुलन को दूर करना है। इसके साथ ही, विधानसभा में उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम की धारा आठ में संशोधन संबंधी एक अन्य अध्यादेश भी पेश किया गया, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के आधार पर ‘कुष्ठ रोग’ शब्द को हटाने का प्रस्ताव है।
Lucknow accident: तेज रफ्तार पिकअप ने किशोर को रौंदा, परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन
Agra news: आगरा में IMA की ‘ज्ञान की पाठशाला’, छात्रों और आम लोगों को मिलेगी मुफ्त स्वास्थ्य सलाह
आगरा में धर्म परिवर्तन की अफवाह पर हंगामा, सत्संग रोककर पुलिस ने संभाला मोर्चा
लखनऊ में ‘सेफर इंटरनेट डे’ पर कार्यशाला, अधिकारियों ने ली साइबर सुरक्षा की शपथ | Lucknow news
शहर में लगातार चोरी की वारदातों से दहशत, पुलिस की ढिलाई पर Traders angry
वाराणसी मंडल ने जीता प्रदेशीय सबजूनियर वॉलीबॉल खिताब, UP Sports News में दर्ज हुआ नाम
लखनऊ ग्रीन कॉरिडोर के नीचे बनेंगे स्पोर्ट्स एरीना, LDA ने दिए निर्देश
UP Weather News: मुजफ्फरनगर के बाद कानपुर में सबसे सर्द रात, दिन में 27 डिग्री पहुंचा पारा
