0

प्रयागराज: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर मौत; आरोपी फरार

By Dec 9, 2025

प्रयागराज के करछना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। डांडो गांव निवासी ठाकुर प्रसाद (65) साइकिल से कहीं जा रहे थे, तभी डांडो नहर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बुजुर्ग सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। वे घायल ठाकुर प्रसाद को तुरंत अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक खेती-किसानी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना के बाद आरोपी बाइक सवार अपनी मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने बाइक को कब्जे में लेकर पुलिस को सूचना दी। करछना पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है और वाहन मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

पाकिस्तानी मूल के शाकिब को भारत में मतदाता बनने में आ रही दिक्कतें, नागरिकता के बाद भी सूची में नाम नहीं

आजादी के बाद पाकिस्तान के करांची शहर में बस गए इम्तियाज अली के पौत्र शाकिब अली भारत लौटे तो अब मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने में उनके सामने कई तरह की अड़चनें आ रही...
By Dec 9, 2025

साझा करें