लखनऊ में बिजली कटौती: 5 लाख लोग झेलेंगे पावर कट, जानें कब और कहाँ रहेगी सप्लाई बाधित
लखनऊ में रविवार, 1 फरवरी को पांच लाख से अधिक लोग बिजली संकट का सामना करेंगे। चिनहट ट्रांसमिशन उपकेंद्र में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक मेंटेनेंस कार्य चलेगा, जिसके चलते कई प्रमुख इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।
इस बिजली कटौती से शिवपुरी, ओमेगा, यूपीएसआईडीसी, कमता, एचएएल, इंदिरा नगर के सेक्टर-14 ओल्ड और 25, हाईकोर्ट और राम मनोहर लोहिया लाइन प्रभावित होंगी। देवा रोड, मटियारी, नंदपुर, देव अमराई, तकरोही, दुर्गामील, चिनहट टाउन, चिनहट बाजार, नौबस्ता, बजरंग कुटिया, ओमेगा टाउनशिप, क्राउन मॉल, स्प्रिंग गार्डेन, पपनामऊ, भवानीपुर, गोयल हाइट, यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र, देवस्थान, जैनाबाद, कपासी और सुरेन्द्र नगर में भी बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।
इसके अतिरिक्त, एल्डिको, फैजाबाद रोड, इस्माइलगंज, चिनहट तिराहा, विमल नगर, नीलगिरि, रवींद्रपल्ली, लेखराज डॉलर, अरावली मार्ग, संजय गांधी पुरम, भूतनाथ, फरीदी नगर, सेक्टर-आठ, 12, 16, 17, द्वारिकापुरी, चर्च रोड, मानस विहार, रेडियो कॉलोनी, हनुमान मंदिर, खरगापुर, मुलायम नगर, बाल विहार, गोल चौराहा, शक्ति नगर, आरके पुरम, केके मार्ग, सेक्टर-18, 19 और रिंग रोड पर भी बिजली की समस्या रहेगी।
गोमतीनगर और महानगर क्षेत्रों में भी बिजली कटौती की जाएगी। गोमतीनगर के विराजखंड में शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। गहरू उपकेंद्र के जयरापुरी, गौरी विहार, सिद्धार्थ नगर, शमशेरपुरम में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। महानगर सुभाष पार्क में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली गुल रहेगी। इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्र के सेक्टर-एच में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस बिजली कटौती से इन इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों के दैनिक कामकाज प्रभावित होंगे।
लखनऊ में बिजली कटौती: 5 लाख लोग होंगे प्रभावित, जानें कब गुल होगी बत्ती
लखनऊ: रिटायर्ड सैन्य अफसर के घर से 1 करोड़ की चोरी, डायमंड रिंग समेत जेवर पार
Lucknow Weather: पछुआ हवा से बढ़ी गलन, बारिश के आसार, Weather forecast
किसान पथ पर DCM से टकराई बाइक, 12वीं के छात्र की मौत, दोस्त कोमा में, Road Accident
