नियम तोड़ने पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 217 वाहनों के चालान काटे, 3 सीज
By
Dec 12, 2025
याताजा जानकारी के अनुसार, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए शुक्रवार को यातायात पुलिस ने जिले में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। सीओ यातायात अमित कुमार के नेतृत्व में यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने कासगंज-सोरों मार्ग, मामों बाईपास, राजकोल्ड तिराहा, बिलराम गेट, मालगोदाम चौराहा, नदरई तिराहे पर वाहनों की सघन चेकिंग की।
अभियान के दौरान दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट एवं तीन सवारी चलने, मोबाइल फोन का प्रयोग करने व बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने सहित अन्य नियमों के उल्लंघन पर 217 वाहनों के चालान काटे गए। इसके अलावा, तीन वाहनों को सीज भी किया गया। पुलिस ने इन वाहन चालकों पर 4,34,100 रुपये जुर्माने के तौर पर शमन शुल्क अधिरोपित किया है। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया।
