लखनऊ में खतरनाक मांझा उड़ाने वालों पर पुलिस की ड्रोन से निगरानी, 4 दिन में 8 हादसे
लखनऊ में खतरनाक चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाने वालों पर अब पुलिस की पैनी नजर रहेगी। शहर में पिछले चार दिनों में चाइनीज मांझे के कारण एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जबकि सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन हादसों के बाद आम जनता और व्यापारी वर्ग में भारी आक्रोश है। बढ़ते हादसों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने सोमवार को घंटाघर के पास से ड्रोन उड़ाकर पतंगबाजों की निगरानी शुरू की। पुलिस अब ड्रोन की मदद से पतंगों और मांझे की तस्वीरें और वीडियो लेगी। यदि मांझा खतरनाक पाया जाता है, तो जीपीएस के माध्यम से पतंग उड़ाने वाले की लोकेशन ट्रेस कर गिरफ्तारी की जाएगी।
यह कार्रवाई हाईकोर्ट और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उन आदेशों के बाद शुरू हुई है जिनमें खतरनाक मांझे से होने वाले हादसों पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस ने कहा है कि यह निगरानी अब नियमित रूप से जारी रहेगी।
Lucknow accident: तेज रफ्तार पिकअप ने किशोर को रौंदा, परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन
लखनऊ में ‘सेफर इंटरनेट डे’ पर कार्यशाला, अधिकारियों ने ली साइबर सुरक्षा की शपथ | Lucknow news
लखनऊ ग्रीन कॉरिडोर के नीचे बनेंगे स्पोर्ट्स एरीना, LDA ने दिए निर्देश
लखनऊ में Real Estate fraud, प्लॉट बेचने के नाम पर 19 लाख की धोखाधड़ी
लखनऊ में National Deworming Day, बच्चों को खिलाई गई कृमिनाशक दवा
KGMU news: लारी विभाग में रात के मरीजों के लिए बनेगा कंट्रोल रूम, मिलेगी तुरंत मदद
Lucknow news: DM ने सुनी छात्रा की गुहार, पिता की मौत के बाद परीक्षा फीस माफ कर परिवार को दी मदद
लखनऊ में Property Fraud: तालाब की जमीन बेचकर महिला से लाखों की ठगी
